एक्सप्लोरर

Rampur By-Election: आजम खान का आरोप, 'सपा कार्यकर्ताओं को धमकाने के लिए पुलिस-प्रशासन का इस्तेमाल कर रही बीजेपी'

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान का कहना है कि उनकी पत्नी को घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी गई है. पुलिस बेगुनाह लोगों को सड़क से उठा रही है और कई घरों के ताले तोड़ दिए गए हैं.

UP News: पूर्व विधायक आजम खान (Azam Khan) आरोप लगाया है कि रामपुर सदर (Rampur Sadar) विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को धमकाने के लिए बीजेपी (BJP) पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों का इस्तेमाल कर रही है. सपा नेता आजम खान ने शनिवार को रामपुर में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'अखिलेश यादव, जयंत चौधरी और चंद्रशेखर आजाद (आजाद पार्टी) यहां उपचुनाव के प्रचार के लिए आने वाले हैं. लेकिन सवाल यह है कि आखिर वह यहां क्यों आ रहे हैं जब यहां चुनाव हो ही नहीं रहा है.'

आजम खान ने कहा, 'जब अखिलेश यादव यहां आएंगे, तो मैं उनसे निर्वाचन आयोग से बीजेपी उम्मीदवार को विजेता घोषित करने का अनुरोध करने के लिए कहूंगा.' उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस और जिला प्रशासन के द्वारा सपा कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा है और उन पर अत्याचार किया जा रहा है. आजम खान ने कहा, 'पुलिस ने 50 घरों के दरवाजे तोड़ दिए और बेगुनाह लोगों को सड़क से उठा लिया है. उन्होंने मेरी पत्नी को भी नहीं बख्शा, जो एक पूर्व सांसद हैं और उनके लिए असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया.'

मेरी पत्नी को घर से बाहर न निकलने की धमकी मिली  - आजम खान

सपा नेता ने आरोप लगाया कि दूसरों के अलावा उनकी पत्नी तंजीन फातिमा को भी घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी गई है.  आजम खान ने कहा, 'मेरी पार्टी के उम्मीदवार के लिए वोट मांगना मेरा अधिकार है.' उन्होंने कहा कि उनके पास 'पुलिस अत्याचार' का वीडियो फुटेज है, जिसे वह मीडिया के साथ साझा नहीं करेंगे क्योंकि उनके ऐसा करने पर अदालत इसे सबूत नहीं मानेगी. उपचुनाव 5 दिसंबर को होगा. उल्लेखनीय है कि 2019 के भड़काऊ भाषण मामले में अदालत से तीन साल की सजा मिलने के बाद आजम खान की विधानसभा सदस्यता निरस्त हो गई और उनके चुनाव लड़ने पर रोक लग गई और अब वो अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें -

UP: दिसंबर में US-UK दौरे पर जाएंगे सीएम योगी, निवेशकों से बैठक से लेकर रोड शो तक यह है पूरा कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'INDIA अलायंस के लिए चेतावनी और...', ओवैसी के बयान पर यूपी AIMIM अध्यक्ष
'INDIA अलायंस के लिए चेतावनी और...', ओवैसी के बयान पर यूपी AIMIM अध्यक्ष
'नाम आरिफ और 'लक्ष्मीजी ढाबा' नहीं चलेगा', नेम प्लेट विवाद पर साध्वी प्राची
'नाम आरिफ और 'लक्ष्मीजी ढाबा' नहीं चलेगा', नेम प्लेट विवाद पर साध्वी प्राची
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget