एक्सप्लोरर

Rampur Bypoll 2022: रामपुर में चुनावों को लेकर डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का आरोप, बताया पहले क्यों जीत जाती थी सपा

Rampur by-election: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आरोप लगाया कि रामपुर में पहले मुक्त और निष्पक्ष चुनाव नहीं होते थे क्योंकि बूथों से लेकर थाने तक सपा के गुंडों का कब्जा होता था.

Rampur assembly by-election: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brajesh Pathak) ने कहा है कि रामपुर में पहले मुक्त और निष्पक्ष चुनाव नहीं होते थे, क्योंकि समाजवादी पार्टी (सपा) के गुंडों का बूथों और थानों पर कब्जा रहता था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार ने रामपुर (Rampur Bypoll 2022) में कानून का राज स्थापित किया. उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के नेतृत्व वाली सरकार बनने के बाद अब गुंडे या तो जेल में हैं या फिर उत्तर प्रदेश छोड़ चुके हैं. पाठक ने पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव से पहले मंगलवार को रामपुर में अयोजित मतदाता सम्मेलन को संबोधित किया.

राज्य में कानून का राज-पाठक
उपमुख्यमंत्री पाठक ने कहा कि सपा ने रामपुर को ‘‘अराजकता का अड्डा’’ बना दिया था, लेकिन बीजेपी रामपुर को विकास की नयी ऊंचाईयों पर ले जाना चाहती है. पाठक ने आरोप लगाया कि सपा ने गुंडागर्दी के जरिए रामपुर को बर्बाद कर दिया. पाठक ने कहा कि रामपुर में पहले मुक्त और निष्पक्ष चुनाव नहीं होते थे क्योंकि, रामपुर के बूथों से लेकर थाने तक सपा के गुंडों का कब्जा होता था. बीजेपी की सरकार आने के बाद राज्य में कानून का राज स्थापित हुआ है. उन्होंने लोगों से बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना को अधिक से अधिक मतों से जिताने की अपील की.

गई थी आजम खान की विधायकी
गौरतलब है कि नफरत भरा भाषण देने के मामले में इस महीने के शुरू में आजम खान को तीन साल की सजा सुनाए जाने के कारण उनकी सदस्यता रद्द होने के चलते रामपुर विधानसभा सीट खाली हुई है. इस सीट के उपचुनाव के तहत आगामी पांच दिसंबर को मतदान होगा. परिणाम आठ दिसंबर को घोषित होगा. सपा ने इस उपचुनाव में आसिम राजा को उम्मीदवार बनाया है जबकि बीजेपी ने आकाश सक्सेना को टिकट दिया है. इस सीट पर चुनाव प्रचार तेज हो गया है. सभी दल मतदाताओं को लुभाने में लगे हैं. 

UP By-Election: क्या उपचुनाव से पहले सपा गठबंधन में सब ठीक है? अखिलेश यादव के इस फैसले से उठ रहे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
PDA बयान पर घिरे अखिलेश यादव, डिप्टी CM ब्रजेश-केशव ने दिया करारा जवाब
PDA बयान पर घिरे अखिलेश यादव, डिप्टी CM ब्रजेश-केशव ने दिया करारा जवाब

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget