एक्सप्लोरर

UP By-Election: क्या उपचुनाव से पहले सपा गठबंधन में सब ठीक है? अखिलेश यादव के इस फैसले से उठ रहे सवाल

यूपी में तीन सीटों पर उपचुनाव के बीच में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) गठबंधन और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर एक बार फिर से सवाल उठने लगे हैं.

UP By-Election 2022: उत्तर प्रदेश में मैनपुरी (Mainpuri), रामपुर (Rampur) और खतौली (Khatauli) सीट पर उपचुनाव हो रहा है. इस बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) गठबंधन से सपा ने दो सीट और आरएलडी (RLD) ने एक सीट पर प्रत्याशी उतारे हैं. लेकिन सवाल उठ रहा है कि क्या सपा गठबंधन में सब कुछ ठीक चल रहा है?

दरअसल, समाजवादी पार्टी गठबंधन में उपचुनाव के दौरान तीन दल हैं. सपा के साथ जयंत चौधरी की पार्टी आरएलडी और पल्लवी पटेल की पार्टी अपना दल कमेरावादी पार्टी हैं. लेकिन बयानों और चुनावी हलचलों पर गौर करें तो सवाल उठ रहे हैं कि क्या सपा गठबंधन में सब ठीक है.

इन सवालों के पीछे कि एक वजह है, अखिलेश यादव का चुनावी दौरा. सपा प्रमुख उपचुनाव में प्रचार के लिए मैनपुरी में लगातार कैंप किए हुए हैं. जबकि दूसरी ओर एक दिन रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भी प्रचार करने के लिए जा रहे हैं. लेकिन सपा प्रमुख खतौली उपचुनाव में प्रचार करने के लिए नहीं जा रहे हैं.

पल्लवी पटेल का बयान
बात यहीं खत्म नहीं होती है, अपना दल (क) प्रमुख और सपा विधायक पल्लवी पटेल के बयानों ने इस सवाल को और हवा दी है. बीते दिनों चुनाव प्रचार में जाने के लिए पल्लवी पटेल से जब सवाल किया गया तो उनके बयानों से नाराजगी साफ झलक रही थी. 

सपा विधायक ने अपने बयान में तंज कसते हुए कहा, "मुझे तो प्रतीक्षा सूची में रखा गया है. मैनपुरी के प्रचार में मेरी जरूरत है या नहीं, यह पार्टी नेतृत्व और संगठन को तय करना होगा. नेतृत्व अगर चाहेगा तो मैनपुरी में प्रचार करने के लिए जरूर जाऊंगी. पार्टी नेतृत्व ने फिलहाल मुझे वेटिंग में ही रखा है."

उन्होंने आगे कहा, "उम्मीद है कि पार्टी नेतृत्व उचित समय पर कोई फैसला लेगा. नेतृत्व को मेरी क्षमता के बारे में जानकारी है. हो सकता है कि वह किसी खास मौके का इंतजार कर रहा हो." पल्लवी पटेल ने व्यंगात्मक लहजे में कहा, "हो सकता है कि नेतृत्व मुझे कोई एक ऐसा वार करने के लिए भेजें जिसका जबरदस्त असर देखने को मिले. उनके मुताबिक नेतृत्व और संगठन कहेगा तभी प्रचार के लिए जाऊंगी." 

पुलत्स्य नारायण हिमांशु, एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश और बिहार की राजनीति पर लगातार लिखते रहते हैं. ऐतिहासिक तथ्यों को पढ़ने और उन विषयों को लिखने में इनकी गहरी रुचि है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kim Jong Un Successor: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने किया अपने उत्तराधिकारी का ऐलान, किसे सौंप दी अपनी विरासत?
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने किया उत्तराधिकारी का ऐलान, किसे सौंप दी अपनी विरासत?
NEET Student Death Case: पटना नीट छात्रा की मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, अब 'राज' से उठेगा पर्दा?
पटना नीट छात्रा की मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, अब 'राज' से उठेगा पर्दा?
भारत से ज्यादा बांग्लादेश पर अमेरिकी टैरिफ, पड़ोसी देश संग डील कर डोनाल्ड ट्रंप ने इंडिया को फंसा दिया!
भारत से ज्यादा बांग्लादेश पर अमेरिकी टैरिफ, पड़ोसी देश संग डील कर ट्रंप ने भारत को फंसा दिया!
NEP vs ITA: पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही इटली का कमाल, नेपाल का किया बुरा हाल
पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही इटली का कमाल, नेपाल का किया बुरा हाल

वीडियोज

Lamborghini Crash: लैम्बॉर्गिनी कांड..आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार |Khabar Gawah Hai With Megha Prasad
Textile Industry को बड़ी राहत! US Market में India को मिलेगा Zero-Duty Advantage?| Paisa Live
Kanpur Lamborghini Case:पुलिस ने मांगी Shivam की 14 दिन की रिमांड! कोर्ट में रसूख और कानून की जंग
Kanpur Lamborghini Case:आरोपी Shivam Mishra गिरफ्तार!'ड्राइवर थ्योरी' फेल, पुलिस ने रसूखदार को दबोचा
AMERICA गिराएगा IRAN पर बम! बंद कमरे वाली मीटिंग से खलबली! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kim Jong Un Successor: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने किया अपने उत्तराधिकारी का ऐलान, किसे सौंप दी अपनी विरासत?
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने किया उत्तराधिकारी का ऐलान, किसे सौंप दी अपनी विरासत?
NEET Student Death Case: पटना नीट छात्रा की मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, अब 'राज' से उठेगा पर्दा?
पटना नीट छात्रा की मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, अब 'राज' से उठेगा पर्दा?
भारत से ज्यादा बांग्लादेश पर अमेरिकी टैरिफ, पड़ोसी देश संग डील कर डोनाल्ड ट्रंप ने इंडिया को फंसा दिया!
भारत से ज्यादा बांग्लादेश पर अमेरिकी टैरिफ, पड़ोसी देश संग डील कर ट्रंप ने भारत को फंसा दिया!
NEP vs ITA: पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही इटली का कमाल, नेपाल का किया बुरा हाल
पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही इटली का कमाल, नेपाल का किया बुरा हाल
O' Romeo First Review Out: आ गया 'ओ रोमियो' का फर्स्ट रिव्यू, 'बाप लेवल की है ये फिल्म', शाहिद-तृप्ति ने कर दिया कमाल
आ गया 'ओ रोमियो' का फर्स्ट रिव्यू, 'बाप लेवल की है ये फिल्म'
Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश के जिस नेता ने की थी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को अलग करने की बात, वो किस पार्टी से लड़ा चुनाव?
बांग्लादेश के जिस नेता ने की थी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को अलग करने की बात, वो किस पार्टी से लड़ा चुनाव?
तुझे बालों से पकड़कर मारूंगी... कुंभ वाली मोनालिसा का यह वीडियो देख घबराए यूजर्स, पूछे ऐसे-ऐसे सवाल
तुझे बालों से पकड़कर मारूंगी... कुंभ वाली मोनालिसा का यह वीडियो देख घबराए यूजर्स, पूछे ऐसे-ऐसे सवाल
Intuition Thoughts: क्या होता है इनट्यूशन थॉट, हमारी जिंदगी को बदलने में ये कितने मददगार?
क्या होता है इनट्यूशन थॉट, हमारी जिंदगी को बदलने में ये कितने मददगार?
Embed widget