एक्सप्लोरर

रामनगर में अब तक का सबसे लंबा और भारी पायथन पकड़ा गया, वन विभाग भी हुआ हैरान

तराई पश्चिमी के रेंज अधिकारी पूरन सिंह खनायत ने बताया कि इस अजगर का वजन 1 क्विंटल 75 किलो से ज्यादा और लंबाई 20 फीट से अधिक है. यह इस क्षेत्र में अब तक पकड़ा गया सबसे भारी और लंबा अजगर है.

Nainital News: नैनीताल जिले के रामनगर वन प्रभाग तराई पश्चिमी के काशीपुर गौशाला क्षेत्र से अब तक का सबसे लंबा और वजनदार पायथन (अजगर) पकड़ा गया है. इस विशालकाय अजगर का वजन 1 क्विंटल 75 किलो से अधिक और लंबाई 20 फीट से ज्यादा बताई जा रही है. वन विभाग की 'सेव द स्नेक' टीम ने इस अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

तराई पश्चिमी वन विभाग के सांप पकड़ने में विशेषज्ञ तालिब हुसैन ने बताया कि उन्हें काशीपुर की गौशाला सैनिक कॉलोनी से एक विशाल अजगर के खेत में घुसने की सूचना मिली थी. रेंज अधिकारी पूरन सिंह खनायत के निर्देश पर तुरंत उनकी टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद इस भारी-भरकम अजगर को रेस्क्यू किया. तालिब हुसैन ने कहा, "मैंने अब तक सैकड़ों पाइथन रेस्क्यू किए हैं, लेकिन यह अब तक का सबसे भारी और लंबा अजगर है. इसे काबू में करने में काफी मुश्किल हुई."

क्या बोला विभाग
वन विभाग के अनुसार, तराई पश्चिमी के मैदानी इलाकों में अजगरों और अन्य सांपों के आबादी वाले क्षेत्रों में आने की घटनाएं बढ़ रही हैं. मानसून के बाद अक्सर सांप अपने प्राकृतिक आवासों से निकलकर रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं. विभाग की 'सेव द स्नेक' टीम लगातार ऐसे सांपों को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ने का काम कर रही है.

तराई पश्चिमी के रेंज अधिकारी पूरन सिंह खनायत ने बताया कि इससे पहले इतने बड़े अजगर को इस क्षेत्र में नहीं पकड़ा गया था. उन्होंने कहा, "इस अजगर का वजन 1 क्विंटल 75 किलो से ज्यादा और लंबाई 20 फीट से अधिक है. यह इस क्षेत्र में अब तक पकड़ा गया सबसे भारी और लंबा अजगर है. इसे सुरक्षित जंगल में छोड़ने की कार्रवाई की जा रही है.

महाकुंभ से यूपी की जीडीपी ने भरी उड़ान, सीएम योगी का दावा, जानें- कितना हुआ फायदा?

पूरे इलाके में चर्चा का विषय
वन विभाग ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी क्षेत्र में अजगर या अन्य सांप दिखाई दें, तो वे स्वयं कोई कार्रवाई न करें और तुरंत वन विभाग या 'सेव द स्नेक' टीम को सूचित करें. अजगर जहरीले नहीं होते, लेकिन इनका आकार और ताकत किसी भी इंसान या पालतू जानवर के लिए खतरनाक हो सकती है.

इस घटना ने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है. स्थानीय लोगों के लिए यह अजगर देखना किसी आश्चर्य से कम नहीं था, लेकिन वन विभाग की तत्परता और कुशल रेस्क्यू ऑपरेशन की वजह से इसे बिना किसी नुकसान के जंगल में छोड़ा जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा-ग्रेनो वेस्ट को जोड़ने वाली सड़क पर बना फ्लाईओवर खुला, 6 साल का इंतजार खत्म
ग्रेटर नोएडा-ग्रेनो वेस्ट को जोड़ने वाली सड़क पर बना फ्लाईओवर खुला, 6 साल का इंतजार खत्म
'कहीं किसी को बचाने की कोशिश तो नहीं?' राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों ने क्या कुछ कहा?
'कहीं किसी को बचाने की कोशिश तो नहीं?' राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों ने क्या कुछ कहा?
अयोध्या: शेषावतार मंदिर में ध्वजारोहण के बीच फिर चर्चा में आए चंपत राय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
अयोध्या: शेषावतार मंदिर में ध्वजारोहण के बीच फिर चर्चा में आए चंपत राय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
Sonbhadra News: सोन नदी में नहाने गए दो किशोर डूबे, अफरा-तफरी में एक और युवक लापता
सोनभद्र: सोन नदी में नहाने गए दो किशोर डूबे, अफरा-तफरी में एक और युवक लापता

वीडियोज

Ram Mandir Donation Scam | Investigation | Ayodhya: SIT की Report में क्या है?
Ram Mandir Donation Theft | Janhit: राम मंदिर चंदा 'चंपत' करने वाले चंपत राय हैं?
Bilauti Mahapanchayat | Bharat Tiwari Encounter: एनकाउंटर फर्जी या असली? | Bihar | Samrat Chaudhary
Ram Mandir Donation Theft | Akhilesh Yadav | Sandeep Chaudhary: राम नाम की लूट, किसने दी छूट?
Ram Mandir Donation Scam |Abp Report:1 श्रद्धालु, सिर्फ 15 रुपये दान? गले नहीं उतरी ट्रस्ट की कहानी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फर्जी एनकाउंटर, महापंचायत और FIR…, भरत तिवारी केस में घिरी सम्राट सरकार, इंसाफ मांग रहा बिहार
फर्जी एनकाउंटर, महापंचायत और FIR…, भरत तिवारी केस में घिरी सम्राट सरकार, इंसाफ मांग रहा बिहार
'कहीं किसी को बचाने की कोशिश तो नहीं?' राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों ने क्या कुछ कहा?
'कहीं किसी को बचाने की कोशिश तो नहीं?' राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों ने क्या कुछ कहा?
होमी अदजानिया की 'कॉकटेल 2' ने बनाया दीवाना? तो ओटीटी पर देख डालें निर्देशक की ये शानदार फिल्में-सीरीज
होमी अदजानिया की 'कॉकटेल 2' ने बनाया दीवाना? तो ओटीटी पर देख डालें निर्देशक की ये शानदार फिल्में-सीरीज
एक देश, 3 टीमें... पूरी तरह से बदल जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! PCB उठाने जा रहा बड़ा कदम
एक देश, 3 टीमें... पूरी तरह से बदल जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! PCB उठाने जा रहा बड़ा कदम
पश्चिम बंगाल में गोदाम ढहने से 4 की मौत, आर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी; 3 आरोपी अरेस्ट
पश्चिम बंगाल में गोदाम ढहने से 4 की मौत, आर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी; 3 आरोपी अरेस्ट
यूपी BJP की टीम फाइनल, पंकज चौधरी को सौंपी गई लिस्ट, केन्द्रीय नेतृत्व की हरी झंडी का इंतजार
यूपी BJP की टीम फाइनल, पंकज चौधरी को सौंपी गई लिस्ट, केन्द्रीय नेतृत्व की हरी झंडी का इंतजार
Explained: फीफा में दहाड़े 'बूढ़े शेर'! रोनाल्डो से लेकर मेसी और गॉर्डन तक, 40 से ज्यादा उम्र के 8 प्लेयर्स का कैसे चला जादू?
फीफा में दहाड़े 'बूढ़े शेर'! रोनाल्डो, मेसी से गॉर्डन तक, 40 से ज्यादा उम्र के 8 प्लेयर्स चमके!
कैलाश पर्वत पर आखिर क्यों नहीं चढ़ सका कोई इंसान, चीन की सरकार ने क्यों इसे किया है बैन?
कैलाश पर्वत पर आखिर क्यों नहीं चढ़ सका कोई इंसान, चीन की सरकार ने क्यों इसे किया है बैन?
Embed widget