एक्सप्लोरर

पूर्वजों को सम्मान देने के लिए सभी मुस्लिम राम मंदिर का समर्थन करेः रामदेव

बाबा रामदेव ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिये सभी मुसलमानों को मिलकर समर्थन करना चाहिये। उन्होंने कहा कि हम सबके पूर्वज एक हैं।

प्रयागराज, एजेंसी। योगगुरू बाबा रामदेव ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर बुधवार को यहां कहा कि हमारे (हिंदू-मुस्लिम) मजहब अलग हो सकते हैं लेकिन हमारे पूर्वज अलग नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि पूर्वज हमारे एक ही हैं.. पूर्वज हमारे राम हैं, कृष्ण हैं, शिव हैं और मजहब से ऊपर हमारे पूर्वज होते हैं। चित्रकूट में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के बाघंबरी मठ पधारे बाबा रामदेव ने संवाददाताओं से कहा, “अपने पूर्वजों को सम्मान देने के लिए सभी मुसलमानों को खड़ा होकर राम मंदिर का समर्थन करना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “हिंदुस्तान में जो मुसलमान हैं, उनके मजहब अलग हैं, लेकिन इनके पूर्वज और हमारे पूर्वज एक ही हैं। इनका डीएनए कहीं बाहर का नहीं है। ये कोई मक्का मदीना से, ईरान से या कहीं मिस्र से नहीं आए हैं।” उच्चतम न्यायालय में राम मंदिर मामले की सुनवाई तेज किए जाने से क्या फैसला जल्दी आ जाएगा, इस पर बाबा रामदेव ने कहा, “सरदार पटेल के बाद देश में राजनीतिक इच्छा शक्ति और साहस पहली बार देखने को मिला है जब अमित शाह और मोदी की जोड़ी ने धारा 370 को समाप्त करने का विधेयक दोनों सदनों से पारित कराया।”

उन्होंने कहा, “राम जो हमारी आस्था हैं, अस्मिता हैं, हमारा इतिहास और हमारा वर्तमान हैं, हमारे पूर्वज हैं.. उनका मंदिर अयोध्या में नहीं बनेगा तो क्या पाकिस्तान या मक्का मदीना में बनेगा। यह जमीन का मुद्दा नहीं हैं, बल्कि जमीर का मुद्दा है।”

बाबा रामदेव ने कहा, “अगर कोर्ट से निर्णय आने में देर होती है तो यह दुर्भाग्य होगा। मध्यस्थता से यह मामला सुलझना होता तो कब का सुलझ जाता। यह मामला कोर्ट से ही सुलझेगा। संसद यदि इस कार्य में पहल नहीं करेगी और अगर देश के लोगों को खड़े होकर मंदिर बनाना पड़े तो यह देश के लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्य होगा।”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल
UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
कंगना रनौत ने किए रामलला के दर्शन, बोलीं- 'यहां लोग तभी आ पाते हैं जब...'
कंगना रनौत ने किए रामलला के दर्शन, बोलीं- 'यहां लोग तभी आ पाते हैं जब...'
'अखिलेश यादव नाटक...', JPNIC को लेकर सपा चीफ पर ब्रजेश पाठक का हमला
'अखिलेश यादव नाटक...', JPNIC को लेकर सपा चीफ पर ब्रजेश पाठक का हमला

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget