एक्सप्लोरर

रामानंद सागर की Ramayan के लक्ष्मण ने किया उस वक्त शो के लिए मिलने वाली फीस का खुलासा

90 के दशक में रामानंद सागर की रामायण ने दूरदर्शन चैनल पर धूम मचा दी थी। ये शो टीवी के इतिहास के सबसे हिट शो में से एक रहा और आज भी दर्शकों में इस शो के प्रति उत्साह कम नहीं हुआ है

90 के दशक में रामानंद सागर की रामायण ने दूरदर्शन चैनल पर धूम मचा दी थी। ये शो टीवी के इतिहास के सबसे हिट शो में से एक रहा और आज भी दर्शकों में इस शो के प्रति उत्साह कम नहीं हुआ है। लॉकडाउन की वजह से एक बार फिर इस शो को दूरदर्शन पर दिखाया गया था और इतने सालों बाद भी फैंस ने इस शो को एक बार फिर वही प्यार दिया जो 33 साल पहले दिया था। रामायण के पुनः प्रसारण की वजह से ये शो और इससे जुड़े सभी कलाकार एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं, फैंस भी शो से जुड़े किरदारों के बारे में जानना चाहते हैं। इसी बीच रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शो से जुड़ी अपनी यादों को शेयर किया है, सुनील लहरी ने बताया कि उन दिनों चीजें ऐसी नहीं थी जैसी आज हैं। इस इंटरव्यू में सुनील ने रामायण के लिए मिलने वाली अपनी सैलरी से लेकर शूटिंग में आने वाली परेशानियों के बारे में बात की।

ramayan

उन्होंने बताया कि- 'हम शूटिंग शुरू करने से पहले काफी रिहर्सल करते थे, क्योंकि उतनी शुद्ध हिंदी तो तब भी नहीं बोली जाती थी, फिर हम अपने डायलॉग को याद करके सीन शूट करते थे।जिस तरह कोई हीरो तमिल भाषा को सीखे बिना उसके डायलॉग बोल देता है, कुछ वैसा ही हमारे साथ भी था, लेकिन हम सभी धीरे-धीरे शुद्ध हिंदी भी आराम से बोलने लग गए। मगर हां कई शब्द बोलने में फिर भी परेशानी होती थी, सीन देखते वक्त वो अजीब ना लगे इसलिए हम उन शब्दों को बार- बार दोहराते हुए बोलने की प्रैक्ट‍िस करते थे। डायलॉग बोलते समय हमे सबसे ज्यादा इस बात का ध्यान रखना पड़ता था कि कहीं कोई उर्दू का शब्द मुंह से ना निकल आए।'

ramayan

इस इंटरव्यू में सुनील लहरी ने अपनी सैलरी के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि- 'बस मैं इतना कहूंगा कि पीनट्स मिलते थे, आज की तरह उस वक्त इतना खर्चा भी नहीं था'। हालांकि यहां सुनील ने ठीक से मिलने वाली फीस के बारे में तो नहीं बताया लेकिन उन्होंने इतना जरूर साफ कर दिया कि उन्हें इस शो के लिए फीस काफी कम मिलती थी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget