एक्सप्लोरर

अयोध्या में धूमधाम से मनाई जाएगी रामनवमी, वैज्ञानिक पद्धति से होगा रामलला का सूर्य अभिषेक

UP News: भगवान राम की नगरी में रामलला की जन्मोत्सव को लेकर धूमधाम से तैयारी शुरू कर दी गई है. इस बार वैज्ञानिक पद्धति से भगवान राम का सूर्य अभिषेक किया जाएगा. जिसका लाइव प्रसारण दुनियाभर में होगा.

Ayodhya News: भगवान राम की नगरी में रामलला की जन्मोत्सव को लेकर धूमधाम से तैयारी शुरू कर दी गई है. इस बार रामलला का जन्मोत्सव बेहद खास होगा. देश और दुनिया के लोग भगवान के सूर्य तिलक का घर बैठे आनंद लेंगे. 6 अप्रैल को रामनवमी के मौके पर भगवान का पूजन 9:20 मिनट पर अभिषेक शुरू हो जाएगा. 10:30 बजे तक भगवान का अभिषेक होगा.

अभिषेक के पश्चात भगवान को वस्त्र धारण कराया जाएगा. कुछ देर के लिए पर्दा किया जाएगा. 11:50 तक भगवान का श्रृंगार किया जाएगा. जिसका सीधा प्रसारण किया जाएगा. दोपहर 12:00 बजे सूर्य तिलक होगा. आगामी 20 वर्षों तक भगवान रामलला के सूर्य तिलक की स्थाई व्यवस्था इस बार की जा रही है. बीते वर्ष भगवान राम लला का सूर्य तिलक जरूर हुआ था, लेकिन वह अस्थाई तौर पर किया गया था. 

वैज्ञानिक पद्धति से होगा भगवान राम का सूर्य अभिषेक
अब वैज्ञानिक पद्धति से भगवान के मस्तक का सूर्य अभिषेक किया जाएगा. भगवान के प्रकाशोत्सव के पहले भगवान का खोट्स विधि से अभिषेक किया जाएगा. इसके साथ ही भगवान को नवीन वस्त्र धारण कराए जाएंगे और सूर्य अभिषेक के बाद महाआरती होगी. सूर्य अभिषेक का सीधा प्रसारण देश दुनिया में राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा कराया जाएगा.

भगवान राम लला के आंगन में राम जन्मोत्सव की धूम है. नवरात्रि से उत्सव दिखने भी लगेंगे. राम जी की नगरी को आराध्य के जन्मोत्सव के उपलक्ष में दुल्हन की तरह सजाई जाएगी. राम मंदिर ट्रस्ट विधि तरह तरह के धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेगा. राम मंदिर परिसर में राम कथा का आयोजन किया जाएगा, जो 7 दिन चलेगी. इसके साथ ही रामचर्चा और रामायण का पारायण एक लाख महा मंत्रों की आहुति प्रतिदिन दी जाएगी. 

मंदिर ट्रस्ट की ओर से भंडारे की व्यवस्था की जाएगी
रामनवमी को भगवान का अभिषेक होगा. रामलला नवीन वस्त्र धारण करेंगे और ठीक दोपहर 12:00 बजे महाआरती की जाएगी. राम मंदिर परिसर में भगवान राम की जन्मोत्सव की तैयारी चल रही है. राम की नगरी में हर घर, हर मठ में आराध्य के जन्मोत्सव को लेकर के विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और आयोजन किया जा रहा है. जिसमें तमाम मठ मंदिरों में भगवान के जन्मोत्सव के उपलक्ष में धार्मिक अनुष्ठान और आयोजन होगा तो जगह जगह भंडारे का भी आयोजन होगा.

इस बार भंडारा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से कुबेर टीले पर राम भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाएगा. बीते दिनों अयोध्या दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राम लला की जन्मोत्सव को भव्य और दिव्य मनाए जाने तथा सुरक्षा को लेकर के एक बड़ी बैठक की थी.

रामनवमी को लेकर तैयारी पूरी
श्री राम जन्म भूमि से ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि इस बार राम जन्मोत्सव बहुत ही भव्य तरीके से मनाया जाएगा. ठीक 12:00 बजे भगवान के मस्तक पर सूर्य की किरण से तिलक होगा और पूरे विश्व में दिखाया जाएगा और श्रद्धालुओं को निशुल्क भोजन भी कराया जाएगा. यह भोजन की व्यवस्था कुबेर टीले पर की जाएगी. यह रामनवमी का पर्व जितने हर्षोल्लास से मनाया जा सकता है, उतने हर्षोल्लास से मनाया जाएगा.

यह भी पढ़ें- 'शादियों में बुर्के में कम नजर आती हैं चच्चियां', मुस्लिम महिलाओं को लेकर BJP विधायक की टिप्पणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget