एक्सप्लोरर

'शादियों में बुर्के में कम नजर आती हैं चच्चियां', मुस्लिम महिलाओं को लेकर BJP विधायक की टिप्पणी

Jhansi News: बीजेपी विधायक ने रवि शर्मा ने मुस्लिम महिलाओं को लेकर कहा कि यह शिफ्टिंग एक दिन में नहीं हुई है, जितना समय वहां जाने में लगा था उतना ही समय वापस आने में लगेगा.

UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी में बीजेपी के सदर विधायक रवि शर्मा ने मुस्लिम महिलाओं पर टिप्पणी करते हुए कहा की अब शादियों में बुर्के में कम नजर आती हैं चच्चियां. उन्होंने बताया कि नवरात्रि को लेकर होने वाली तैयारियों पर उन्होंने कहा कि झांसी का माहौल सौहार्दपूर्ण है. योगी सरकार में ही सौहार्द बढ़ाने का काम हुआ है, लोग नीचे नहीं देखते हैं. 

बीजेपी विधायक ने कहा कि हम देखते है तो वह सारे लोग जो हिंदू से कन्वर्ट होकर मुस्लिम बने थे आज जब मुस्लिमों की शादी ब्याह में जाओ तो वहां बुर्के में महिलाएं नजर नहीं आती हैं. उनकी बारात डीजे के साथ पर धूमधाम से निकल रही हैं. हिंदुओं की परंपराओं की तरह वो लोग शादी कर रहे हैं. कुछ लोग तो शिफ्ट होना ही शुरु हो गए हैं और वह समय अब दूर नहीं है जब वह आकर हममें मिल जाएंगे.

जब सदर विधायक से पूछा गया कि नवरात्रि में मीट की दुकानें खुलनी चाहिए या नहीं इसको लेकर विधायक ने बताया कि नवरात्रि के समय मांसाहार का भक्षण बंद होना चाहिए. जब मांसाहार लगना नहीं है तो खुलना क्यों है. नवरात्रि में मीट की सारी दुकानें बंद और बैन होनी चाहिए. इसके लिए प्रशासन से वार्ता की जाएगी, जिस विशेष समुदाय की हम लोग बात कर रहे है उनकी चच्चियां भी बुर्का नहीं पहन रही हैं और उनमें बदलाव नजर आ रहा है. 

हिंदुओं जैसी शादी करते है, जिसमें उन्हें आनंद आता

बीजेपी विधायक ने कहा कि यह शिफ्टिंग एक दिन में नहीं हुई है, जितना समय वहां जाने में लगा था उतना ही समय वापस आने में लगेगा. हमें विश्वास है कि लोग वापस होंगे, उन्होंने घर वापसी शुरु कर दी है. घर वापसी का यह क्रम है कि उन्होंने शादी हिंदुओ की तरह करनी शुरु कर दी है. पहले दो कमरों में उनके यहां शादी होती थी अब मंच पर आकर शादी होती है. एक भी चच्ची बुर्के में नजर नहीं आएगी, सब ब्यूटी पार्लर से आती हैं. वह हिंदुओं जैसी शादी करते है, जिसमें उन्हें आनंद आता है. 

जो औरंगजेब और बाबर के पोशक थे उनमें कमी आई

उन्होंने कहा कि वह भी इस बात को स्वीकार करते है कि उनके पूर्वजों ने कहीं न कहीं गलती कर दी थी. अब हम अपनी गलती को ठीक कर रहे हैं, इसका श्रेय वक्त को जाता है किसी और को नहीं. जब अनुकूल माहौल आता है तो निश्चित रुप से लोग उस अनुकूलता की ओर जाते हैं. आज देश में अनुकूल माहौल पैदा हुआ है वह लोग जो औरंगजेब और बाबर के पोशक थे उनमें कमी आई है. जो हमारे पूर्वजों ने इस्लाम को स्वीकार किया था वह बड़ी गलती है. अब हमको हिंदु बनना चाहिए क्योंकि देश हिंदुओं का है. देश का बटवारा धर्म के आधार पर हुआ था, जो लोग यहां पर रह गए थे वह हिंदु थे.

(झांसी से पुष्पेंद्र सिंह की रिपोर्ट)

नमाज विवाद पर सपा सांसद इकरा हसन ने सरकार को घेरा, कहा- 'मुस्लिमों को किया जा रहा टारगेट'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धर्म के पैसे चुराने का महापाप माफ नहीं', अखिलेश यादव ने साधा निशाना
'धर्म के पैसे चुराने का महापाप माफ नहीं', अखिलेश यादव ने साधा निशाना
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
वाराणसी में नौका संचालन पर रोक, इस वजह से प्रशासन ने लिया फैसला
वाराणसी में नौका संचालन पर रोक, इस वजह से प्रशासन ने लिया फैसला
यूपी में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, आज 26 जिलों में होगी बारिश
यूपी में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, आज 26 जिलों में होगी बारिश

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
Embed widget