एक्सप्लोरर

Ram Mandir: रामनवमी को लेकर अयोध्या में चल रही खास तैयारी, रामलला के भक्त हो जाएंगे खुश

Ram Navami 2023: जन्म उत्सव में भगवान रामलला को नया वस्त्र धारण कराया जाएगा और अनेक प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा और साथ ही साथ इस बार अस्थाई मंदिर को फूल और मालाओं से सजाया जाएगा.

Ram Mandir News: अयोध्या (Ayodhya News) में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य तेज गति के साथ चल रहा है और भगवान रामलला अपने दिव्य मंदिर में जनवरी 2024 में विराजमान हो जाएंगे. मंदिर में विराजमान होने से पहले इस बार अस्थाई मंदिर में अंतिम जन्मोत्सव है जिसके लिए इस बार भगवान रामलला का जन्म उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा. जन्मोत्सव की तैयारी भी अभी से शुरू कर दी गई है.

इस बार के जन्म उत्सव में भगवान रामलला को नया वस्त्र धारण कराया जाएगा और अनेक प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा और साथ ही साथ इस बार अस्थाई मंदिर को फूल और मालाओं से सजाया जाएगा. राम मंदिर के साथ-साथ अलग-अलग स्थान पर अनेकों प्रकार के कार्यक्रम कराए जाएंगे और 9 दिनों तक अनुष्ठान होगा. रामनवमी का बहुत भव्य दिव्य रूप होगा और ऐसा आकर्षण होगा कि जो भी भक्त देखेंगे और दर्शन करेंगे उनको बड़ी प्रसन्नता होगी और आनंद उनको मिलेगा.

जन्म उत्सव में अधिक से अधिक प्रसाद बनाया जाएगा- आचार्य सत्येंद्र दास
रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि इस बार श्री राम जन्मोत्सव में कलश की स्थापना करके 9 दिनों तक अनुष्ठान किया जाएगा और जन्म उत्सव के समय जो बधाइयां गीत होती हैं वह भी गाया जाएगा. इस बार के जन्म उत्सव में अधिक से अधिक प्रसाद बनाया जाएगा और अस्थाई मंदिर को फूल और मालाओं से सजाया जाएगा. यह सारे कार्य श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के माध्यम से कराया जाएगा.

UP Politics: 'सपा के टिकट भी BJP करती है फाइनल', डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने क्यों कही ये बात

श्री राम जन्म उत्सव समिति के आयोजक गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि इस बार श्री राम जन्मोत्सव खाश होगा क्योंकि भगवान रामलला के अस्थाई मंदिर में यह अंतिम जन्मोत्सव है. शुरुआत में रन फॉर रामलला हाफ मैराथन का आयोजन है. महिला और पुरुष दोनों वर्ग के लोग भाग लेंगे. साइकिल रेस और तलवार बाजी है. वॉलीबॉल और खो-खो जैसे तमाम खेल यहां पर आयोजित होंगे. साथ ही साथ रोज रामचरितमानस का पाठ होगा. उसके बाद श्री सीताराम संकीर्तन होगा. अयोध्या के जो विद्वान हैं जो नवोदित कथाकार हैं उनको एक मंच प्रदान करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget