एक्सप्लोरर

Ram Mandir Pran Pratishtha: भगवान राम का है 'मखौड़ा धाम', बस्ती से रामलला का कनेक्शन बताने 21 किलोमीटर पैदल चले BJP विधायक

Ramlala Pran Pratishtha: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले बस्ती के मखौड़ा धाम का प्रचार करने बीजेपी के विधायक सड़क पर उतरे और इस धाम से भगवान राम का नाता लोगों को बताया.

Basti News: बस्ती से भगवान राम (Lord Ram) का कनेक्शन बताने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक पैदल चलकर प्रचार कर रहे हैं. 22 जनवरी को राम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratishtha) को लेकर जहां अयोध्या (Ayodhya) में जोर-शोर से तैयारी चल रही है तो वहीं बस्ती में भी भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह है. यहां हरिया के विधायक अजय सिंह (Ajay Singh) ने शनिवार को मखधाम मखौड़ा (Makhauda) से रामरेखा तक 21 किलोमीटर की पैदल यात्रा निकालकर यह संदेश देने का प्रयास किया कि असल में भगवान राम का बस्ती से क्या नाता है.

मान्यता है कि जब राजा दशरथ को संतान प्राप्ति नहीं हो रही थी तो महर्षि वशिष्ठ की सलाह पर मनोर नदी किनारे मखौड़ा में श्रृंगी ऋषि ने उत्कृष्टि यज्ञ कराया था. इस यज्ञ में राजा दशरथ की तीनों रानियां भी पहुंची थीं. इसके बाद राजा दशरथ को चार पुत्र राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न हुए थे. इसलिए भगवान राम का बस्ती से नाता माना जाता है.

भगवान शिव और पार्वती के संवाद में है मख धाम का जिक्र
रुद्रयामल भगवान शिव और पार्वती के संवाद में भी मख धाम मखौड़ा का जिक्र किया गया है. स्थान की महत्ता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी ने भी मखौड़ा से एक भव्य श्रीराम अवतरण कॉरिडोर बनाने की हरी झंडी दी है. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ही बीजेपी के विधायक ने यहां पदयात्रा की.

स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर यह बोले अजय सिंह
विपक्ष द्वारा राम मंदिर कार्यक्रम से जुड़ा न्योता ठुकराने के सवाल पर अजय सिंह ने कहा कि विपक्ष अपने ही पाले में सेल्फ गोल कर रहा है, जिसका खामियाजा आने वाले 2024 में उन्हें निश्चित रूप से भुगतना पड़ेगा. स्वामी प्रसाद मौर्य के हिंदू विरोधी बयान पर विधायक अजय सिंह ने उन्हें आड़े- हाथों लेते हुए कहा, ''वह विक्षिप्त हो गए हैं जिस तरह से हिंदू धर्म विरोधी बयान दे रहे हैं. अखिलेश यादव ने हिंदू धर्म को नीचा दिखाने के लिए उनको पार्टी में रखा है. अगर यही बयान वह इस्लाम धर्म के खिलाफ देते तो हफ्ते भर के अंदर उनकी खोपड़ी तस्तरी में मिली होती.''

ये भी पढ़ें- Gorakhpur: गोरखपुर में लॉन्च हुआ 'महादेव का गोरखपुर' का टीजर, लीड रोल में नजर आएंगे सांसद रवि किशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध बिल्डिंग बुलडोजर से ध्वस्त, 15 छात्रों की हुई थी मौत
लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध बिल्डिंग बुलडोजर से ध्वस्त, 15 छात्रों की हुई थी मौत
'जब बचा रहेगा आका, तो पड़ता रहेगा डाका!', NTA के 47 अधिकारियों की बर्खास्तगी पर बोले अखिलेश यादव
'जब बचा रहेगा आका, तो पड़ता रहेगा डाका!', NTA के 47 अधिकारियों की बर्खास्तगी पर बोले अखिलेश यादव
धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS-IFS अफसरों की जिम्मेदारियां बदलीं; कई सचिव भी बदले
धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS-IFS अफसरों की जिम्मेदारियां बदलीं; कई सचिव भी बदले
'UP पुलिस अपना समय हमारे...', जंतर-मंतर पर खाना खिला रहे जुनैद के परिवार को हिरासत में लेने पर बोली CJP
'UP पुलिस अपना समय हमारे...', जंतर-मंतर पर खाना खिला रहे जुनैद के परिवार को हिरासत में लेने पर बोली CJP

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Jantar Mantar Protest Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
Inverter Backup: घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
Embed widget