एक्सप्लोरर

Gorakhpur: गोरखपुर में लॉन्च हुआ 'महादेव का गोरखपुर' का टीजर, लीड रोल में नजर आएंगे सांसद रवि किशन

Uttar Pradesh News: 'महादेव का गोरखपुर' फिल्म के टीजर लॉन्च के मौके पर सांसद रवि किशन अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे. गोरखपुर में इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने फिल्म की बारीकियों पर बात की.

Gorakhapur News: भगवान शिव के अंशावतार गुरु गोरक्षनाथ के प्रमुख खिचड़ी मेले से तीन दिन पहले गोरखपुर (Gorakpur) की धरती पर भोजपुरी फिल्म स्टार और सांसद रवि किशन शुक्ला (Ravi Kishan Shukla) अभिनीत फिल्म 'महादेव का गोरखपुर' का टीजर लॉन्च किया गया.  इसकी लॉन्चिंग गोरखपुर महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को भव्य समारोह में हुई. इस दौरान रवि किशन ने कहा कि यह भोजपुरी की पहली पैन इंडियन फिल्म होगी. इस फिल्म के बारे में बात करते हुए रवि किशन ने बताया कि इस फिल्म में महादेव की जिस तरह से भक्ति और स्तुति की गई है उसका वर्णन नहीं किया जा सकता.

सांसद रवि किशन शुक्ला अपने 'हर-हर महादेव' के नारे के लिए पहचाने जाते हैं. वह हर मंच पर 'हर हर महादेव' का नारा लगाकर ही अपने संबोधन को आगे बढ़ाते हैं. उसी को देखते हुए इस फिल्म में उन्होंने महादेव को प्रतिबिंबित करने का काम किया है. खुद को वह हमेशा अपने आप को शिव के भक्त मानते हैं. सांसद रवि किशन ने बताया किया फिल्म की पूरी शूटिंग गोरखपुर और आस-पास के लोकेशन पर ही कि गई है. जिसमें महादेव की गोरखपुर के प्रति आस्था भी बखूबी दिखाई गई है.

जल्द बड़े पर्दे पर होगी रिलीज
फिल्म में गोरखपुर की धरती और आस-पास के अन्य क्षेत्रों में शिव की भक्ति को दिखाया गया है. 'महादेव का गोरखपुर' जल्द ही बड़े पर्दे पर दर्शकों तक भी पहुंचाई जाएगी. महोत्सव के दौरान गोरखपुर में एक भव्य समारोह में टीजर रिलीज किया गया.

फिल्म को कास्ट करने में इनका रहा अहम किरदार
फिल्म के कास्ट में रवि किशन, लाल प्रमोद पाठक, मानसी सीगल, मास्टर अर्चिथ, अनिल रस्तोगी, सुशील सिंह, इंदु थंपी, कियान, नीलकंठ शामिल हैं जबकि  इनके अलावा राजेश मोहनन (निदेशक), सी सी शाह एंड संस(निर्माता), साईनारायण(लेखक), अरविंद सिंह(डीओपी), रंजिन राज और अगम अग्रवाल(संगीत), अजीश अशोकन(संपादक) ने भी फिल्म में अपना योगदान दिया है.

ये भी पढ़ें- Azam Khan News: आजम खान के कब्जे लिए रामपुर पब्लिक स्कूल पर लगा राजकीय इंटर कॉलेज का बोर्ड, प्रशासन ने दिया आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Election: यूपी की इस सीट पर 315 वोट से जीती थी BJP, SIR बदलेगा 2027 में गेम? सपा की राह भी नहीं आसान
यूपी की इस सीट पर 315 वोट से जीती थी BJP, SIR बदलेगा 2027 में गेम? सपा की राह भी नहीं आसान
मुजफ्फरनगर: कांवड़ सेवा में जुटे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बोले- 'शिवभक्तों की...'
मुजफ्फरनगर: कांवड़ सेवा में जुटे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बोले- 'शिवभक्तों की...'
खर्च का हिसाब नहीं, 1452 नेताओं पर 3 साल का बैन, EC का बड़ा एक्शन
खर्च का हिसाब नहीं, 1452 नेताओं पर 3 साल का बैन, EC का बड़ा एक्शन
Mirzapur Bridge Collapse: भारी बारिश में धंसा 44 करोड़ का ओवरब्रिज, खुली निर्माण की पोल, जांच शुरू
भारी बारिश में धंसा 44 करोड़ का ओवरब्रिज, खुली निर्माण की पोल, जांच शुरू

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
Embed widget