एक्सप्लोरर

Ram Mandir: पीएम मोदी ने आज ही के दिन किया था राम मंदिर का भूमि पूजन, धार्मिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Ram Mandir News: भरतकुंड महोत्सव समिति के अध्यक्ष अंजनी पांडेय ने बताया कि आज ही के दिन राम मंदिर का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हुआ था. इस मौके पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ.

UP News: 5 अगस्त 2020 वह तारीख है, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुका है. इस दिन ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने उत्तर प्रदेश (UP) के अयोध्या (Ayodhya) में श्री राम जन्मभूमि मंदिर का भूमि पूजन किया था इसीलिए भरत की तपोस्थली भरतकुंड पर भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन हुआ. यह वह स्थान है जहां भगवान राम,  लक्ष्मण और मां सीता के वनवास के समय भरत ने राज महल से दूर रहकर अयोध्या का राजपाट चलाया था. इसी के चलते इस स्थान को भरतकुंड के नाम से जाना जाता है.

दीपोत्सव के समय यहां नवंबर में भरतकुंड महोत्सव का आयोजन भी किया जाता है. यहीं पर भरत को भाई राम माता-पिता और लक्ष्मण के लंका विजय कर वापस लौटने की सूचना हनुमान ने दी थी. इसी के बाद अयोध्या को दीपों से सजाया गया था. उसी समय से दीपोत्सव मनाया जाता है इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 5 अगस्त 2020 को भूमि पूजन किए जाने के बाद से हर साल यहां पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होता है.

सुंदर कांड का भी किया गया पाठ

भरतकुंड महोत्सव समिति के अध्यक्ष अंजनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि आज ही के दिन श्री राम मंदिर का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हुआ था, उसी अवसर पर आज हम राम नाम संकीर्तन, नमः शिवाय का जाप, हनुमान चालीसा का जाप , सुंदर कांड का पाठ करके अपना हर्ष व्यक्त कर रहे हैं. रामलला के प्रति अपना अनुराग बैठ कर रहे हैं.

अगले साल जनवरी में होगा प्राण प्रतिष्ठा समारोह 

बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा रहे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अगले साल 21, 22 और 23 जनवरी को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव दिया है. ट्रस्ट के सदस्यों ने पूर्व में कहा था कि वे इस कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आधिकारिक निमंत्रण भेजेंगे.  ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया, "राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह अगले साल जनवरी के तीसरे सप्ताह में होना प्रस्तावित हैं और इसके लिए अगले साल जनवरी की 21, 22 और 23 तारीख प्रस्तावित हैं."

ये भी पढ़ें- Kanwar Yatra: बरेली में पुलिस ने दूसरे रूट से कांवड़ यात्रा निकालने की नहीं दी इजाजत, लोगों में गुस्सा, दुकानों को किया बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
यूपी के इन 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे CM योगी, करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी के इन 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे CM योगी, करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात
कांवड़ यात्रा पर CM योगी का बड़ा एक्शन प्लान, कहा- सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाहों पर होगी सख्ती
कांवड़ यात्रा पर CM योगी का बड़ा एक्शन प्लान, कहा- सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाहों पर होगी सख्ती
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
The Odyssey BO Collection Day 1:'द ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म
ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें-ओपनिंग डे कलेक्शन
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
Embed widget