एक्सप्लोरर

Ram Mandir: राम मंदिर में 15 जनवरी से शुरू होगा कार्यक्रम, हर दिन का अलग प्लान, मृगशिरा नक्षत्र में होगी प्राण प्रतिष्ठा

UP News: अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन होगा. इस दौरान मंदिर में भगवान राम की दो मूर्ति नजर आएगी.

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मभूमि पर राम लला का भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है. निर्माण कार्य में गर्भगृह बन कर तैयार है. वहीं प्रथम फ्लोर का निर्माण कार्य चल रहा है. 22 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति के बाद सूर्य के उत्तरायण होने के साथ श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो जाएगी. लिहाजा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर राम भक्तों की जिज्ञासा होगी.

जिसमें प्राण प्रतिष्ठा किस दिन होगा और उस दौरान क्या होगा. इसके साथ ही यह पूरा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम किस तरह किया जाएगा. इसी के साथ यह भी जानने की जिज्ञासा होगी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि परिसर पहुंचेंगे तो वह क्या-क्या करेंगे.

मंदिर में दिखेंगी भगवान राम की दो मूर्ति
आज हम आपको बताते हैं कि राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान क्या होने वाला है. सबसे पहले तो यह जान लीजिए की 22 जनवरी 2024 को जब रामलला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न होगा और श्रद्धालु भव्य मंदिर में अपने आराध्य के दर्शन करेंगे तो उन्हें श्री राम की एक नहीं दो मूर्तियां दिखाई देगी. मंदिर के गर्भगृह के मुख्य चबूतरे पर नवनिर्मित वह मूर्ति होगी, जिसकी प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को खास मुहूर्त में की जाएगी. श्री राम की दूसरी मूर्ति अस्थाई मंदिर से ले जाकर वहां विराजमान की जाएगी, लेकिन इस मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा नहीं होगी. इन मूर्तियों को चल मूर्ति यह उत्सव मूर्ति कहा जाएगा.

मंदिर निर्माण के लिए बलिदान देने वालों को श्रद्धांजलि 
अब बात करें प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तो लंबे इंतजार के बाद रामलला का भव्य मंदिर बन रहा है, ऐसे में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम भी लंबा और भव्य होने वाला है. लिहाजा सूर्य उत्तरायण होते ही इसकी तैयारी शुरू हो जाएंगी. मकर संक्रांति के दिन 15 जनवरी को सभी तैयारियां को परखा जाएगा. हर अनुष्ठान के यजमान होते हैं, लिहाजा 16 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा चुने गए यजमान के द्वारा सरयू तट पर दशविध स्नान विष्णु पूजन, पंचगव्य प्राशन, और गोदान के साथ उन लोगों को भी श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिन्होंने श्री राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन के दौरान अपना सर्वस्व बलिदान किया था.

17 जनवरी को निकलेगी कलश यात्रा
17 जनवरी को अयोध्या में राम भक्तों का विहंगम सैलाब दिखाई देगा क्योंकि इसी दिन कलश यात्रा के साथ नवनिर्मित रामलला की मूर्ति का नगर भ्रमण होगा. नगर भ्रमण के बाद प्राण प्रतिष्ठित होने वाली इस मूर्ति को श्री राम जन्मभूमि मंदिर ले जाया जाएगा. रामलला की मूर्ति मंदिर में पहुंचने के बाद प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का विधि विधान से शुभारंभ हो जाएगा. इसलिए 18 जनवरी को सबसे पहले मंडप प्रवेश पूजन, वास्तु पूजन वरुण पूजन, विघ्नहर्ता गणेश पूजन और मार्तिका पूजन के साथ रामलला की मूर्ति का जलाधिवास शुरू हो जाएगा.

लकड़ी से बने खास यंत्र से प्रज्वलित होगी आग
अब जैसा कि आप जानते हैं अनुष्ठान और यज्ञ पूजन के लिए अग्नि का प्रज्वलन होता है. ऐसे में 19 जनवरी को राम मंदिर में भी खास विधि द्वारा अग्नि का प्रज्वलन होगा. राम मंदिर के लिए अग्नि का प्रज्वलन अरणीय मंथन के जरिए होगा, इस विधि में लंबी सी वर्मा की तरह लकड़ी से बने खास यंत्र (जिसे लकड़ी में पहले छेद करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था) उसी का इस्तेमाल होगा.

बस वर्मा यंत्र की तरह इसमें नीचे लोहे का सूजा नहीं होगा. इस लकड़ी में डोरी लगाकर मंथन किया जाएगा लकड़ी के घर्षण से अग्नि प्रकट होगी. जिस अग्नि को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की अग्नि जागृत करने में होगा. अग्नि प्रज्वलन करने के बाद सबसे पहले यज्ञवेदी में वैदिक विधि से हवन होगा. इसी के साथ प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की शुरुआत हो जाएगी इसी दिन नौ ग्रह की स्थापना भी होगी.

125 कलशों से होगा राम लला का दिव्य स्नान
अनुष्ठान की शुरुआत होने के बाद 20 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि मंदिर को 81 कलशों में इकट्ठा किए गए अलग-अलग नदियों के जल से पवित्र किया जाएगा और वास्तु शांति अनुष्ठान के साथ राम लला की मूर्ति का अन्नाभिषेक होगा. इसी तरह 21 जनवरी को यज्ञ विधि में विशेष पूजन और हवन के बीच राम लला का 125 कलशों से दिव्य स्नान होगा. इसी के बाद राम लला की मूर्ति का शय्याधिवास और फिर मूर्ति की स्थापना हो जाएगी.

अब बात करें 22 जनवरी की जिस दिन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. इस दिन मध्यकाल में मृगशिरा नक्षत्र में प्राण प्रतिष्ठा की महापूजा होगी. इस खास पूजा की समाप्ति के बाद प्राण प्रतिष्ठित मूर्ति पर अक्षत डालने के बाद महाआरती होगी. जिसमें खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे जो उस दिन प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के यजमान होंगे.

यह भी पढ़ेंः 
UP News: राकेश टिकैत की भविष्यवाणी- '2024 में पहले मोदी फिर अमित शाह बनेंगे प्रधानमंत्री, योगी गृहमंत्री होंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने कि UPCL-पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
CM धामी ने कि UPCL-पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
'BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', UP के मंत्रियों का अखिलेश पर हमला
'BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', UP के मंत्रियों का अखिलेश पर हमला
'जीते तो जनसमर्थन, हारे तो चुनाव आयोग दोषी', MLC चुनाव पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
'जीते तो जनसमर्थन, हारे तो चुनाव आयोग दोषी', MLC चुनाव पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
‘विपक्षी नेताओं को रोने की बीमारी’, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का अखिलेश यादव पर तंज
‘विपक्षी नेताओं को रोने की बीमारी’, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का अखिलेश यादव पर तंज

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Embed widget