एक्सप्लोरर

प्रयागराज: माघ मेले में रखा गया रामलला के मंदिर का मॉडल, झलक पाने के लिए उमड़े श्रद्धालु

प्रयागराज में लगे माघ मेले में अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर का मॉडल रखा गया है. यह मॉडल बिल्कुल उसी स्वरुप में तैयार कराया गया है, जैसा रामलला का मंदिर पूरी तरह तैयार होने के बाद नजर आएगा. राम मंदिर का यह मॉडल माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

प्रयागराज. अयोध्या में तैयार हो रहे रामलला के भव्य मंदिर को लेकर राम भक्तों में खासी उत्सुकता है. मंदिर किस तरह का होगा, पूरी तरह तैयार होने के बाद कैसा नजर आएगा. इन सब सवालों के जवाब जानने के लिए आपको संगम नगरी प्रयागराज में लगे माघ मेले में आना होगा. माघ मेले में इस बार रामलला के निर्माणाधीन मंदिर का मॉडल भी रखा गया है. यह मॉडल बिल्कुल उसी स्वरुप में तैयार कराया गया है, जैसा रामलला का मंदिर पूरी तरह तैयार होने के बाद नजर आएगा. राम मंदिर का यह मॉडल माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

मॉडल को देखकर भावविभोर हो जाते हैं हैं श्रद्धालु यूपी के पर्यटन विभाग के कैंप में रखे गए इस मॉडल को देखने के लिए रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं. राम भक्त मंदिर के इस मॉडल को देखकर भावविभोर हो जाते हैं. कोई इस मॉडल के सामने हाथ जोड़कर अपनी आस्था को दिखाता है तो कोई सिर झुकाकर. वहीं, कुछ श्रद्धालु इस मॉडल के इर्द-गिर्द घूमकर प्रतीकात्मक तौर पर परिक्रमा भी करते हुए नजर आते हैं. लकड़ी की खूबसूरत नक्काशी से बना ये मॉडल इतना खूबसूरत और आकर्षक है कि लोग काफी देर तक टकटकी लगाए इसे निहारते रहते हैं. प्रयागराज: माघ मेले में रखा गया रामलला के मंदिर का मॉडल, झलक पाने के लिए उमड़े श्रद्धालु

पहली बार रखा गया मॉडल यह पहला मौका है जब संगम की रेती पर लगने वाले कुंभ या माघ मेले में सरकारी तौर पर रामलला के मंदिर के मॉडल को लोगों के दर्शन के लिए रखा गया है. इससे पहले विश्व हिन्दू परिषद अपने प्रस्तावित मॉडल को अपने कैंप में रखता था. पर्यटन विभाग ने माघ मेले में इस बार अपना पूरा पंडाल धर्म और आध्यात्म की थीम पर तैयार किया हुआ है. मेले में परेड मैदान पर बनाए गए पर्यटन विभाग के पंडाल का बाहरी लुक भी राम मंदिर की तर्ज पर ही है. पंडाल में एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है. इस प्रदर्शनी में रामलला के भव्य मंदिर के मॉडल के साथ ही यूपी के दूसरे धार्मिक स्थलों के चित्र भी लगाए गए हैं. वाराणसी, मथुरा, प्रयागराज और चित्रकूट के साथ ही दूसरे धार्मिक स्थलों और आयोजनों के जरिये भी पर्यटकों को यूपी आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. प्रयागराज: माघ मेले में रखा गया रामलला के मंदिर का मॉडल, झलक पाने के लिए उमड़े श्रद्धालु

इसके अलावा प्रयागराज के माघ मेले में पर्यटन विभाग के पंडाल में रखे गए रामलला के मंदिर के मॉडल के बाहर कांच का घेरा भी बनाया गया है, ताकि कोई उसे सीधे तौर पर हाथ लगाकर छू न सके. यहां आने वाले ज्यादातर श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर तो साढ़े तीन साल बाद बनकर तैयार होगा, लेकिन इसका मॉडल देखकर उन्हें इस बात का अंदाजा लग जा रहा है कि सदियों के इंतजार के बाद तैयार हो रहा मंदिर बेहद भव्य, खूबसूरत और आकर्षक होगा.

ये भी पढ़ें:

Haridwar Kumbh Mela 2021: जूना अखाड़े की नाराजगी के बाद कुंभ मेले में पेशवाई निकलने का रास्ता हुआ साफ

महमूद हसन बने हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, राम मंदिर के लिये दिया चंदा, पीएम मोदी से है खास नाता

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश के 'घुसपैठिए' वाले बयान पर बवाल, हरीश रावत बोले- ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण...
अखिलेश के 'घुसपैठिए' वाले बयान पर बवाल, हरीश रावत बोले- ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण...
ओवैसी का अखिलेश पर हमला, बोले- मुस्लिमों से वोट लेते हैं, मुश्किल में साथ क्यों नहीं?
ओवैसी का अखिलेश पर हमला, बोले- मुस्लिमों से वोट लेते हैं, मुश्किल में साथ क्यों नहीं?
यूपी में फिर पलटी मारेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी
यूपी में फिर पलटी मारेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
आयुष्मान की 'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, 'हैवान'-'पेद्दी' समेत साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
Embed widget