एक्सप्लोरर

महमूद हसन बने हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, राम मंदिर के लिये दिया चंदा, पीएम मोदी से है खास नाता

राम मंदिर निर्माण के लिये धन संग्रह का अभियान तेजी से चल रहा है. इस बीच मसूरी के महमूद हसन ने मंदिर निर्माण के लिये 1100 रुपये की रसीद कटवाई. यही नहीं वे पीएम मोदी की नीतियों से प्रभावित हैं.

मसूरी: अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर विभिन्न हिंदू संगठन एकजुट होकर धन संग्रह कर रहे हैं. इसे लेकर पूरे देश में धन संग्रह के लिए लोग आगे आ रहे हैं. ऐसे में राम मंदिर निर्माण को लेकर हिंदू ही नहीं मुस्लिम समाज के लोग भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. जिसकी जीती जागती मिसाल मसूरी में देखने को मिली. यहां पर 70 वर्षीय महमूद हसन द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए 1100 रुपए दिए गए. वहीं हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की एकता का भी मिसाल दी गयी.

1100 रुपये दिया चंदा

मसूरी क्यारकुली भट्टा ग्राम के निवासी महमूद हसन ने राम मंदिर धन संग्रह कर रहे भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष राकेश रावत से 1100 रुपये की रसीद कटा कर राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग किया है. आपको बता दें कि, 70 साल के महमूद हसन 1972 के दशक में वह सहारनपुर से मसूरी आ गए थे और तभी से अपने परिवार के साथ मसूरी के भट्टा गांव में रह रहे हैं. महमूद हसन ने बताया कि मसूरी में हिन्दू मुस्लिम के साथ अन्य धर्मों के लोगों मे आपसी भाईचारा है और जब वह मसूरी आये थे उनके पास कुछ नहीं था पर भट्टा गांव के लोगों ने उनकी काफी मदद की थी, जिसके लिए वह हमेशा आभारी रहेंगे.

पीएम मोदी से हैं प्रभावित

उन्होंने कहा कि वह मोदी के कार्यों से भी काफी प्रभावित हैं और 2003, 2005 और 2009 में जब मोदी जी मसूरी के पांच सितारा होटल में आये थे तो उनके द्वारा उनकी मसाज और हेयर ड्रेस किया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश के एकता अखंडता के साथ विकास के लिए किए जा रहे कार्यों से वह काफी खुश हैं. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान भाजपा युवा नेता राकेश रावत और ग्रामीणों ने उनकी भरपूर मदद की थी.

सभी कर रहे हैं सराहना

भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि वह गांव में राम मंदिर धन संग्रह के लिए कुछ युवाओं के साथ रसीद काट रहे थे. इसी दौरान महमूद हसन ने इच्छा जताई कि वह राम मंदिर के कुछ सहयोग करना चाहते हैं. महमूद हसन ने 1100 रुपये की रसीद कटाई. उन्होंने कहा कि महमूद हसन के द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए किए गए सहयोग से उनकी सभी लोग सराहना कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सभी लोगों को राम मंदिर निर्माण के लिए ज्यादा से ज्यादा सहयोग करना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार में मिशन शक्ति से बेटियों को नेतृत्व का अवसर, 4 छात्राओं को मिली कमान
योगी सरकार में मिशन शक्ति से बेटियों को नेतृत्व का अवसर, 4 छात्राओं को मिली कमान
CM योगी का हमला, 'सपा ने राज्यसभा की सीट धन्नासेठ को बेची'
CM योगी का हमला, 'सपा ने राज्यसभा की सीट धन्नासेठ को बेची'
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget