एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: प्राण प्रतिष्ठा से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने गुरुओं को किया याद, शेयर की ये तस्वीर

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में आज भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने गुरुओं को याद किया है और उनकी तस्वीर शेयर की है.

Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने दोनों गुरुओं को याद किया है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक तस्वीर शेयर करते हुए सीएम ने अपने गुरु द्वय को याद किया और उनके राम मंदिर के संघर्ष में याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है. 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा, 'श्री अयोध्या धाम में श्रीराम जन्मभूमि पर आज हो रही प्रभु श्री रामलला के नूतन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा से पीढ़ियों का संघर्ष एवं सदियों का संकल्प पूर्ण हुआ है. इस अवसर पर युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज और राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के प्रति भावपूर्ण श्रद्धांजलि है. जय जय श्री राम!'

पीएम मोदी के लिए कही ये बात

एक अन्य पोस्ट में सीएम ने पीएम मोदी को धन्यवाद कहा. उन्होंने लिखा- अद्भुत, अविस्मरणीय, अलौकिक क्षण! आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में आराध्य प्रभु श्री राम की पावन जन्मस्थली श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के नूतन विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न होने जा रहा है. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज असंख्य रामभक्तों की प्रतीक्षा पूर्ण होने जा रही है. संपूर्ण देश आस्था और भक्ति के सागर में डूबकर 'राममय' हो गया है. जय श्री राम!

आज होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

आज अयोध्या में रामलला के मंदिर का बरसों पुराना सपना पूरा हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्राण प्रतिष्ठा करेंगे, जिसके बाद कल से ये मंदिर सभी राम भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा. ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह दोपहर 12.20 बजे शुरू होगा और अपराह्न एक बजे तक उसके पूरा होने की संभावना है. इसके बाद प्रधानमंत्री आयोजन स्थल पर संतों और प्रतिष्ठित शख्सियतों समेत 7,000 से अधिक लोगों की सभा को संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम को देशभर में टेलीविजन, मंदिरों और ऑनलाइन मंचों पर लाइव प्रसारण किया जाएगा. कई राज्यों में आज आधे दिन का अवकाश घोषित किया गया है तो वहीं स्कूलों में छुट्टी की गई है. 

BJP ने प्राण प्रतिष्ठा से पहले सपा नेता अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- अधर्मियों को पहचानें...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ सिपाही सुसाइड मामले में महिला सिपाही पर FIR, प्रेम जाल में फंसाने का आरोप
लखनऊ सिपाही सुसाइड मामले में महिला सिपाही पर FIR, प्रेम जाल में फंसाने का आरोप
उत्तरकाशी जिला योजना 2026 के विरोध में यमुनोत्री विधायक, आंदोलन की दी चेतावनी
उत्तरकाशी जिला योजना 2026 के विरोध में यमुनोत्री विधायक, आंदोलन की दी चेतावनी
'राजनीति की ABCD नहीं जानते', अखिलेश-राहुल को अंकल बुलाने पर सपा का पलटवार
'राजनीति की ABCD नहीं जानते', अखिलेश-राहुल को अंकल बुलाने पर सपा का पलटवार
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget