एक्सप्लोरर

Ramlala Pran Pratishtha: प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचे इमाम चीफ इलियासी बोले- 'मैं यहां मोहब्बत का पैगाम लेकर आया'

Pran Prthistha Samaroh: ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के मुख्य इमाम डॉ. उमर अहमद इलियासी ने राष्ट्र को सर्वोपरि बताया है. उन्होंने कहा कि मैं अयोध्या मोहब्बत का पैगाम लेकर आया हूं.

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हो गया है. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई. प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश विदेश से राम भक्तों ने शिरकत की. राम मंदिर उद्घाटन के साथ 22 जनवरी 2024 की तारीख इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई. प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत करने पहुंचे ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के मुख्य इमाम डॉ. उमर अहमद इलियासी ने इंसानियत का संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि ये बदलते भारत की तस्वीर है. उन्होंने कहा कि मैं यहां मोहब्बत का पैगाम लेकर आया हूं.

उमर अहमद इलियासी ने दिया इंसानियत का संदेश

डॉ. उमर अहमद इलियासी ने कहा कि इबादत का तरीका, पूजा पद्धति और आस्थाएं जरूर अलग हो सकती हैं लेकिन सबसे बड़ा धर्म इंसानियत का है. उन्होंने इंसानियत को बनाए रखने का आह्वान किया. इमाम डॉ. उमर अहमद इलियासी ने कहा कि हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है. उन्होंने कहा कि आज का संदेश नफरतों को खत्म करने का है. बहुत रंजिश हो गई, बहुत राजनीति हुई, अब वक्त आ गया है कि हम सब एकजुट होकर भारत को मजबूत करने का काम करें.

एकजुट होकर अखंड भारत बनाने का किया आह्वान

उन्होंने अखंड भारत बनने की कामना की. पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर राष्ट्र को मजबूत करने का काम करेंगे. उमर अहमद इलियासी ने कहा कि हमारा सबसे बड़ा धर्म इंसानियत का है. बता दें कि शुभ मूहुर्त के हिसाब से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई. रामलला टेंट से निकलकर महल में विराजमान हो गए हैं. प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राम भक्तों में खुशी का माहौल है. अलग-अलग अंदाज से राम के आने का लोग स्वागत कर रहे हैं. मंदिरों, मठों और शिवालयों में भजन की कीर्तन हो रहे हैं. खुशी में पटाखे भी फोड़ो जा रहे हैं. 

Ram Mandir Opening: पीएम मोदी ने अयोध्या में कुबेर टीला पर प्राचीन शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, जानें क्या इसका इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget