एक्सप्लोरर

Ram Mandir: 6 जिलों से अयोध्या धाम के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, योगी सरकार ने तय किया किराया, जानें डीटेल

Ram Mandir Helicopter Service: योगी सरकार राम भक्तों और पर्यटकों को हेलीकॉप्टर से अयोध्या धाम के दर्शन कराएगी. सरकार प्रदेश के 6 जिलों से हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराने जा रही है.

Ram Mandir News: योगी सरकार राम भक्तों और पर्यटकों को हेलीकॉप्टर से अयोध्या धाम के दर्शन कराएगी. सरकार प्रदेश के 6 जिलों से हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराने जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत लखनऊ से करेंगे. सरकार की ओर से प्रदेश के 6 जिलों से शुरू होने वाली हेलीकॉप्टर सेवा प्रदाता ऑपरेटर का चयन किया गया है, जो ऑपरेशन मॉडल पर हेली सर्विसेस की सेवाएं प्रदान करेगा. 

राम भक्तों और पर्यटकों को हेलीकॉप्टर सेवा गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, मथुरा और आगरा से मिलेगी. वहीं आने वाले समय में प्रदेश के अन्य जिलों से भी इस सुविधा को जल्द शुरू किया जाएगा. इतना ही नहीं, योगी सरकार श्रद्धालुओं को अयोध्या नगरी और राम मंदिर के हवाई दर्शन भी कराएगी. इसकी जिम्मेदारी पर्यटन विभाग को दी गई है. इस सुविधा के लिए श्रद्धालुओं को पहले से बुकिंग करानी होगी. 

6 जिलों से शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा

प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम ने जानकारी दी है कि प्रदेश के 6 जिलों से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जा रही है. यह सुविधा भक्तों और पर्यटकों को ऑपरेटर मॉडल पर उपलब्ध करायी जाएगी. इसके अलावा राम भक्तों को राम मंदिर ऐरियल दर्शन भी कराए जाएंगे. इसके लिए रामभक्त सरयू तट स्थित टूरिज्म गेस्ट हाउस के पास बने हैलीपेड से उड़ान भर सकेंगे. इसके तहत श्रद्धालुओं को राम मंदिर, हनुमानगढ़ी, सरयू घाट समेत प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों की हवाई सैर भी करायी जाएगी. 

गोरखपुर से अयोध्या धाम का सफर 40 मिनट में

इस हवाई सफर का अधिकतम समय 15 मिनट होगा जबकि प्रति श्रद्धालु किराया 3,539 रुपये तय किया गया है. इस सुविधा के जरिये एक हवाई सफर का लुत्फ 5 श्रद्धालु उठा सकेंगे. इसकी भार सीमा 400 किग्रा. है. वहीं एक श्रद्धालु अधिकतम 5 किग्रा. सामान के साथ सफर कर सकेगा. इसके अलावा श्रद्धालु गोरखपुर से अयोध्या धाम के लिए हेलीकॉप्टर से उड़ान भर सकेंगे. यह दूरी 126 किमी. की होगी, जिसे 40 मिनट में पूरा किया जाएगा. इसके लिए प्रति श्रद्धालु किराया 11,327 रुपये तय किया गया है. 

वाराणसी, प्रयागराज से इतना होगा किराया

लखनऊ समेत 6 धार्मिक स्थलों से हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत की जा रही है. वाराणसी के नमो घाट से भी हेलीकॉप्टर की सेवा शुरू होगी. यह दूरी 160 किमी की होगी, जिसे 55 मिनट में पूरा किया जा सकेगा. इसके लिए प्रति श्रद्धालु किराया 14,159 रुपये तय किया गया है. इसके साथ ही लखनऊ के रमाबाई से हेलीकॉप्टर की सेवा का लाभ भी श्रद्धालु ले सकेंगे. यह दूरी 132 किमी की होगी, जिसे 45 मिनट में पूरा किया जा सकेगा. इसके लिए प्रति श्रद्धालु किराया 14,159 रुपये तय किया गया है जबकि प्रयागराज में टूरिज्म गेस्ट हाउस के पास बने हेलीपैड से हेलीकॉप्टर की सेवा मिलेगी. यह दूरी 157 किमी. की है, जिसे 50 मिनट में पूरा किया जाएगा. इसके लिए प्रति श्रद्धालु किराया 14,159 रुपये तय किया गया है.

हेलीकॉप्टर अपने गंतव्य से रोज भरेगा उड़ान

इसके साथ ही मथुरा के बरसाना स्थित गोवर्धन परिक्रमा के पास बने हेलीपैड और आगरा में आगरा एक्सप्रेस वे के पास बने हेलीपैड से सेवा का लाभ उठाया जा सकेगा. यह दूरी क्रमशरू 456 किमी. और 440 किमी. की होगी, जिसे 135 मिनट में पूरा किया जाएगा. इसके लिए प्रति श्रद्धालु किराया 35,399 रुपये तय किया गया है.  प्रदेश के 6 जिलों से हेलीकॉप्टर सेवा का तय किराया वन-वे है. श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम से अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दोबारा निर्धारित किराया देना होगा. श्रद्धालुओं की संख्या के अनुसार हेलीकॉप्टर अपने गंतव्य से अयोध्या धाम के लिए रोजाना उड़ान भरेगा.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: यूपी की सीटों को लेकर कांग्रेस-सपा के बीच हुई बैठक, रामगोपाल यादव बोले- 'हमने आधा रास्ता...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मायावती के मन में क्या? अशोक बाहर, आनंद के पर कतरे, अंटू OUT, अगला नंबर किसका!
मायावती के मन में क्या? अशोक बाहर, आनंद के पर कतरे, अंटू OUT, अगला नंबर किसका!
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
योगी सरकार के बिजली शिविरों का असर, 89% शिकायतों का हुआ समाधान
योगी सरकार के बिजली शिविरों का असर, 89% शिकायतों का हुआ समाधान

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget