एक्सप्लोरर

Ayodhya News: अयोध्या की बदलने की लगी है तस्वीर, सीएम योगी से साधु-संत कर रहे हैं ये उम्मीद

साधु-संत हो या फिर आमजन सभी का मानना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सत्ता में आने के बाद अयोध्या को प्राचीन गौरव वापस दिलाने की मुहिम शुरू हुई है जो अब अपना रंग दिखाने लगी है.

Ayodhya News: राम नगरी अयोध्या का स्वरूप निखरने लगा है. एक तरफ सड़कों और मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं को दूर करने की कोशिश हो रही है तो दूसरी तरफ राम की पैड़ी पर पवित्र सरयू का अविरल प्रवाह धर्म की नगरी के रूप में जानी जाने वाली अयोध्या के वैभव को और बढ़ा रहा है. अयोध्या के विकास का खाका कुछ इस तरह खींचा जा रहा है जिससे अध्यात्म और आधुनिकता का मिलाजुला संगम दिखाई दे. अयोध्या हमेशा से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिल के करीब रही है क्योंकि उनके गुरु महंत अवैद्यनाथ ने भी राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी.
 
यही कारण है कि श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पंचकोशी और 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है. राम जन्मभूमि मंदिर तक जाने के लिए अयोध्या की गरिमा के अनुरूप मार्ग बनाए जा रहे हैं. बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों के वाहन पार्किंग के लिए जगह-जगह पर मल्टी लेवल पार्किंग बनाई जा रही है. अयोध्या को आधुनिक बस स्टेशन की सौगात मिल चुकी है, जिससे धार्मिक स्थानों की कनेक्टिविटी की जा रही है. सड़क मार्ग से धार्मिक यात्राएं करने में सुगमता हो इसके लिए भोले की नगरी काशी के तर्ज पर सड़कों के चौड़ीकरण की योजना पर भी अमल जारी है. इसी के साथ थीम पार्क हो या फिर अंतरराष्ट्रीय रामलीला केंद्र, सभी कुछ इस तरह बन रहा है, जिससे श्रद्धालु और आमजन अयोध्या की धार्मिकता का आनंद ले सकें.
 
अयोध्या को प्राचीन गौरव वापस दिलाने की मुहिम शुरू
 
साधु-संत हो या फिर आमजन सभी का मानना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सत्ता में आने के बाद अयोध्या को प्राचीन गौरव वापस दिलाने की मुहिम शुरू हुई है जो अब अपना रंग दिखाने लगी है. अयोध्या का भव्य दीपोत्सव हो, मंदिरों का जीर्णोद्धार हो या फिर गुप्तार घाट से ब्रह्म कुंड गुरुद्वारे तक सरयू नदी के किनारे पूरे क्षेत्र को आधुनिकता, वैज्ञानिकता और आध्यात्मिकता के संगम के रूप में विकसित करने की योजना हो, सभी कुछ इस तरह हो रहा है कि अयोध्या की पुरानी भव्यता की झलक भी मिलेगी और श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाओं से युक्त वातावरण भी मिल सकेगा.
 
हर साल टूट रहा है दिव्य दीपोत्सव का रिकॉर्ड
 
आपको बता दें की यह वही राम की पैड़ी है जहां योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद अयोध्या में दिव्य दीपोत्सव मनाया जाता है. एक साथ लाखों दीपक के जलने का कीर्तिमान भी इसी राम की पैड़ी पर बना है और हर साल यह अपना ही कीर्तिमान तोड़ता है. सरयू के किनारे होने के कारण हर की पैड़ी की तर्ज पर सुसज्जित की जा रही राम की पैड़ी दीपोत्सव के समय जगमग अयोध्या और यहां हो रहे विकास की तस्वीर प्रस्तुत करती है.
 
साधु-संत कर रहे हैं सीएम योगी की तारीफ
 
हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने अयोध्या के विकास को लेकर योगी सरकार की भरपूर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से अयोध्या में कामकाज चल रहा है आने वाले 2 सालों में दिव्य और भव्य अयोध्या दिखेगी. वहीं अयोध्या के विकास पर रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का कहना है कि अभी आधा विकास हुआ है और आधा बाकी है. साथ ही उन्होंने अयोध्या रेलवे स्टेशन की तारीफ करते हुए कहा कि रेलवे स्टेशन भव्य और दिव्य बन रहा है. अयोध्या के विकास को लेकर उन्होंने आगे कहा कि योगी सरकार आने से जल्द ही अयोध्या त्रेता युग वाली अयोध्या बनेगी.
 
ये भी पढ़ें-
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget