एक्सप्लोरर

UP Election 2022: क्या मथुरा से चुनाव लड़ेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ? इस वजह से लग रहे कयास

UP Elections: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रज क्षेत्र की जन विश्वास यात्रा को ही हरी झंडी दिखाने के लिए चुना. एक मुख्यमंत्री के तौर पर उनका ये 19वां दौरा था.

UP Assembly Election 2022: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ब्रजभूमि और मथुरा से प्रेम जगजाहिर है. गोरखपुर और वाराणसी की तरह ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा में लगातार दौरे होते रहते हैं.  इसके साथ ही यह मांग भी उठ खड़ी हो रही है कि क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा से चुनाव लड़ेंगे. मथुरा की जनता, संत समाज और संगठन के नेताओं की तरफ में अंदर खाने लगातार यह चर्चा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मथुरा से लड़ना चाहिए.

जन विश्वास यात्रा की शुरुआत वैसे तो आज सभी छह क्षेत्रों में हुई लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रज क्षेत्र की जन विश्वास यात्रा को ही हरी झंडी दिखाने के लिए चुना और ऐसे में मथुरा में जन विश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाने पहुंचे योगी आदित्यनाथ का एक मुख्यमंत्री के तौर पर 19वां दौरा था.
 
सीएम का मथुरा से है खास लगाव
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब भी मथुरा आते हैं तो ये देखा गया है कि संतों के साथ उनका प्रवास रहता है. इसके साथ ही कान्हा से जुड़े हुए जितने भी धार्मिक कार्यक्रम होते हैं, वह उन कार्यक्रमों में ज्यादातर बार शिरकत करते हैं. फिर चाहे जन्माष्टमी का कार्यक्रम हो ब्रज की होली का कार्यक्रम हो या फिर ब्रज रज उत्सव और कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक हो. हरेक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने व्यस्त शेड्यूल में से मथुरा- वृंदावन के लिए समय निकाला. ऐसे में ब्रजभूमि से उनके लगाव ने इस बात को और पुख्ता किया है कि कहीं भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए मथुरा की राजनैतिक जमीन तो नहीं तैयार कर रही है!
 
मुख्यमंत्री अनेक मंचों पर कह चुके हैं ये बात
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अनेक मंचों पर कह चुके हैं कि ब्रजभूमि में इंसान तो इंसान क्या पशु-पक्षी भी जन्म लेना चाहते हैं और ऐसे में मैं यहां आने के लिए लालायित रहता हूं. वहीं दूसरी तरफ अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद भारतीय जनता पार्टी हिंदुत्व के पोस्टर बॉय को ऐसी जगह से चुनाव लड़ जाना चाहती है जिससे 'रामलला' के बाद 'श्यामलला' को लेकर जो जन आंदोलन अब जोर पकड़ रहा है उसको मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ धार दे सकें. 
 
हालांकि मुख्यमंत्री इस समय विधान परिषद के सदस्य हैं लेकिन अयोध्या के बाद वाराणसी और मथुरा पर भारतीय जनता पार्टी का बड़ा फोकस है और एक तरफ वाराणसी के सांसद के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वांचल में बीजेपी की मजबूत जमीन खड़ी कर चुके हैं. ऐसे में पश्चिम और ब्रज क्षेत्र में हिंदुत्व की फसल लहलहाने को लेकर बीजेपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मथुरा की किसी सीट से चुनाव लड़ा सकती है. 
 
ये भी पढ़ें :-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक में क्या- क्या होगा? थोड़ी देर में शुरू होगी मीटिंग
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक में क्या- क्या होगा? थोड़ी देर में शुरू होगी मीटिंग
लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात
लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ अखिलेश यादव ने लोकसभा बीजेपी के साथ कांग्रेस को भी घेर लिया? दिया ये बयान
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ ने लोकसभा में BJP के साथ कांग्रेस को भी घेरा ? दिया ये बयान
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget