एक्सप्लोरर

UP Election 2022: राकेश टिकैत ने BJP को लेकर दिया ये बड़ा बयान, कहा- विपक्ष का तो पता नहीं लेकिन बीजेपी...

राकेश टिकैत ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि हमने दिल्ली का धरना प्रदर्शन स्थगित किया है खत्म नहीं किया, कभी भी धरना प्रदर्शन शुरू हो सकता है.

Rakesh Tikait Protest In Muzaffarnagar: केंद्र सरकार द्वारा कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद किसानों का धरना तो खत्म हो गया है, लेकिन आंदोलन का चेहरा रहे राकेश टिकैत अब भी काफी सक्रिय हैं. दरअसल बीते दिन मुजफ्फरनगर जिला पंचायत कार्यालय पर विकास कार्यों के लिए पैसा न मिलने का आरोप लगाकर 13 सदस्यों द्वारा भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के बैनर तले प्रदर्शन किया जा रहा था. इस दौरान भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी इस धरने में पहुंचे और उन्होंने कहा कि वह जानते हैं कि जिला पंचायत कौन चला रहा है. वहीं सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इस बार चुनावों में सरकार को भी जनता की गर्माहट का पता चल जाएगा. टिकैत ने यह तक कह दिया कि इस बार जनता भाजपा की धूल उतार देगी.

दो दिन में समाधान का भरोसा

बता दें कि मुजफ्फरनगर जिला पंचायत के 13 सदस्यों को विकास कार्यों के लिए बजट नहीं मिलने से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा करते हुए जिला पंचायत कार्यालय पर तालाबंदी कर दी. जिला पंचायत सदस्यों ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष भेदभाव से कार्य कर रहे हैं. वहीं भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत इस दौरान मौजूद रहे और कहा कि प्रशासन और अधिकारी निष्पक्ष तरीके से कार्य करें. ज्ञात हो कि प्रशासन और भाकियू कार्यकर्ताओं की कमेटी बनाकर दो दिन में समाधान का भरोसा दिलाने के बाद कार्यकर्ता अपने घर लौट गए. वहीं टिकैत ने कहा कि अगर समाधान नहीं हुआ तो कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन दोबारा किया जाएगा.

विपक्ष को लेकर टिकैत ने ये कहा

मामले को लेकर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि यहां पर जिला पंचायत के जो मेंबर हैं, इन्हें जिला पंचायत की ओर से काम नहीं दिया जा रहा, बल्कि इनको कहा जा रहा है कि तुमने हमें वोट नहीं दिया इसलिए तुम्हें काम नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अगर देश का प्रधानमंत्री यह कहने लगे कि मैं तो 37 परसेंट लोगों का ही प्रधानमंत्री हूं या मैं एक पार्टी का प्रधानमंत्री हूं तो यह कैसे चलेगा, जिस आदमी को जनता ने चुना है वह सभी का होता है. टिकैत ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि हमने दिल्ली का धरना प्रदर्शन स्थगित किया है खत्म नहीं किया, कभी भी धरना प्रदर्शन शुरू हो सकता है. उन्होंने आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि यह पूरा देश बिक चुका है, कुछ नहीं बचा यहां. सरकार के जो कर्मकांड हैं वह चुनाव में आगे आ जाएंगे, इन्हें पता लग जाएगा क्योंकि इन्होंने बहुत पाप किए हुए हैं. विपक्ष को लेकर टिकैत ने कहा कि विपक्ष का तो हमें पता नहीं, लेकिन इनसे जनता बहुत परेशान है, पता लग जाएगा इन्हें इस बार चुनाव में.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: अमित शाह के ABCD वाले बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, बताया ये नया मतलब

UP Election 2022: कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच उत्तर प्रदेश चुनाव हों या रोके जाएं, जानिए- सियासी पार्टियों की क्या है प्रतिक्रिया

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget