एक्सप्लोरर

UP Rajya Sabha Election 2024: कोर्ट के फैसले से बदला राज्यसभा का नंबर गेम, अब इन दलों के भरोसे होगी सपा की नाव

UP में Rajya Sabha Election के लिए नंबर गेम हर दिन बदल रहा है. अब कोर्ट ने सपा के एक विधायक को वोट करने की अनुमति नहीं दी है.

UP Politics: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 27 फरवरी को मतदान होना है. इससे पहले समाजवादी पार्टी के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. शुक्रवार को कानपुर की एक अदालत द्वारा सपा विधायक इरफान सोलंकी की याचिका खारिज कर दी जिसमें यह मांग की गई थी कि उन्हें वोट करने की अनुमति दी जाए. इससे पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक और सपा नेता अब्बास अंसारी को भी अदालत ने अनुमति नहीं दी थी. ऐसे में अब नंबरगेम बदलता नजर आ रहा है. 

403 विधायकों वाली यूपी विधानसभा में पहले ही 399 विधायक मतदान के लिए योग्य थे क्योंकि 4 सीटें खाली हैं. अब जबकि जेल में बंद दो विधायकों को वोट करने की अनुमति नहीं दी गई है ऐसे में यह संख्या घटकर 397 रह गई है. हालांकि 1 राज्यसभा सांसद के लिए अभी भी 37 वोट की ही जरूरत है लेकिन सपा पर दबाव बढ़ता नजर आ रहा है.

Rajya Sabha Election 2024: अखिलेश यादव ने मानी शर्त! राज्यसभा में मिला राजा भैया का समर्थन को जनसत्ता दल को मिलेगी ये सीट

कांग्रेस सपा के साथ...
विधानसभा में फिलहाल सपा की विधायकों की संख्या 108 है लेकिन इरफान को अनुमति न मिलने के बाद संख्या 107 हो गई है. सपा को अगर अपने सभी प्रत्याशियों को जीत दिलाना है तो उसे 111 वोट की जरूरत होगी. अब चूंकि यूपी में सपा और कांग्रेस में अलायंस हो गया है ऐसे में कांग्रेस के 2 विधायक भी सपा के प्रत्याशियों को वोट कर सकते हैं जिसके बाद कुल विधायकों का आंकड़ा 109 तक पहुंच रहा है. अभी भी 2 विधायकों की कमी है.

ऐसे में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के राज्यसभा प्रत्याशियों की नैया, राजा भैया के हाथ में आती दिख रही है. जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के दो विधायक हैं. माना जा रहा है कि अगर सपा प्रमुख और राजा भैया के बीच सियासी अदावत खत्म हुई तब तो अखिलेश की मुश्किलें कम हो सकती हैं लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो यूपी के पूर्व सीएम को अन्य दलों की क्रॉस वोटिंग पर निर्भर रहना होगा.

विधानसभा में निषाद पार्टी के 6, सुभासपा के 6, अपना दल एस के 13, बीजेपी के 252, कांग्रेस के 2, बसपा के 1 विधायक हैं. अब  यह देखना दिलचस्प होगा कि राजा भैया अपने एक अन्य साथी विधायक के साथ किसको वोट करेंगे. अगर उन्होंने 6 साल पुरानी कहानी दोहराई तो सपा का तीसरा प्रत्याशी के हारने की आशंका ज्यादा है. अगर उन्होंने सपा का साथ दिया तो बीजेपी के 8वें उम्मीदवार संजय सेठ के लिए भी मुश्किलें कम नहीं होंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी की मौजूदगी में ओपी राजभर का विपक्ष पर वार, 'सपा ने पिछड़ों का...'
CM योगी की मौजूदगी में ओपी राजभर का विपक्ष पर वार, 'सपा ने पिछड़ों का...'
'यौन शोषण कानून की हो समीक्षा, इसके दुरुपयोग से...', बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
'यौन शोषण कानून की हो समीक्षा, इसके दुरुपयोग से...', बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
कांवड़ियों पर साजिद रशीदी के बयान पर मंत्री जयवीर सिंह का पलटवार, 'मुगलिया सोच वाले...'
कांवड़ियों पर साजिद रशीदी के बयान पर मंत्री जयवीर सिंह का पलटवार, 'मुगलिया सोच वाले...'
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget