एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Elections 2024: सपा विधायक राकेश सिंह किसको करेंगे वोट? अब खोला राज, जानिए क्या कहा

UP Rajya Sabha Polls 2024: सपा के विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा, 'मैं किसी से नाराज नहीं हूं, अंतरात्मा की आवाज पर वोट करूंगा...'

UP Rajya Sabha Elections: राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव में समाजवादी पार्टी के 10 विधायकों के टूटने का दावा है. सूत्रों का दावा है कि 10 विधायक, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को वोट कर सकते हैं. इन सबके बीच सपा के विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा, 'मैं किसी से नाराज नहीं हूं, अंतरात्मा की आवाज पर वोट करूंगा...'

बता दें उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीट के लिए मंगलवार सुबह नौ बजे से मतदान जारी है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. राज्यसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आठ और समाजवादी पार्टी (सपा) ने तीन उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं.

BJP ने अपने आठवें उम्मीदवार के रूप में संजय सेठ को मैदान में उतारा है. समझा जाता है कि इस कारण एक सीट पर कड़ी प्रतिस्पर्धा होने की संभावना है. स्थानीय उद्योगपति एवं पूर्व सपा नेता सेठ 2019 में BJP में शामिल हुए थे.

BJP के सात अन्य उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.पी.एन. सिंह, पूर्व सांसद चौधरी तेजवीर सिंह, पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के महासचिव अमरपाल मौर्य, पूर्व राज्य मंत्री संगीता बलवंत (बिंद), पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, पूर्व विधायक साधना सिंह और आगरा के पूर्व महापौर नवीन जैन हैं.

नतीजे आज ही घोषित कर दिये जायेंगे
सपा ने अभिनेत्री-सांसद जया बच्चन, सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी एवं उप्र के पूर्व मुख्‍य सचिव आलोक रंजन और दलित नेता रामजी लाल सुमन को मैदान में उतारा है.

राज्यसभा चुनाव के नतीजे आज ही घोषित कर दिये जायेंगे. 403 सदस्यीय राज्य विधानसभा में BJP और सपा सबसे बड़े दल हैं. BJP के 252 और सपा के 108 विधायक हैं. सपा की गठबंधन सहयोगी कांग्रेस के पास दो सीट हैं.

BJP की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के पास 13, निषाद पार्टी के पास छह, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के पास नौ, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के पास छह, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के पास दो और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पास एक सीट है. फिलहाल विधानसभा में चार सीट खाली हैं.

एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के खातिर एक उम्मीदवार को लगभग 37 प्रथम-वरीयता मतों की आवश्यकता होगी.

चुनाव के पीठासीन अधिकारी बृजभूषण दुबे ने कहा, ‘‘ मतदान सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा और मतगणना शाम पांच बजे से शुरू होगी और नतीजे आज रात को घोषित होने की संभावना है.’’

Rajya Sabha Election 2024: अखिलेश यादव के करीबी विधायक ने दिया इस्तीफा, चुनाव में बीजेपी को दे सकते हैं वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दयाशंकर सिंह के खिलाफ लगे नारे, मंत्री की बातें जनता को नहीं आई रास
दयाशंकर सिंह के खिलाफ लगे नारे, मंत्री की बातें जनता को नहीं आई रास
यूपी में 41 PCS अफसरों का तबादला, कई जिलों में बदले सिटी मजिस्ट्रेट
यूपी में 41 PCS अफसरों का तबादला, कई जिलों में बदले सिटी मजिस्ट्रेट
'हम नमाज पढ़ें तो FIR...', कांवड़ यात्रा पर पुलिस की एडवाइजरी पर बोली AIMIM
'हम नमाज पढ़ें तो FIR...', कांवड़ यात्रा पर पुलिस की एडवाइजरी पर बोली AIMIM
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
Embed widget