एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Election 2024: राज्यसभा चुनाव में BJP किसे देगी मौका, उम्मीदवार के नाम पर बढ़ा सस्पेंस, तैयारी में जुड़ी पार्टी

Uttarakhand News: देश के 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को वोटिंग होनी हैं. भारत निर्वाचन आयोग की घोषणा कर दी है लेकिन बीजेपी उम्मीदवार पर सस्पेंस बरकरार है.

Rajya Sabha Election 2024: उत्तराखंड समेत देश के 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों के लिए तारीखों चुनाव का ऐलान हो गया है. इन सभी सीटों पर 27 फरवरी को वोटिंग होनी हैं. भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission Of India) की तरफ से सोमवार की इसकी घोषणा की गई है. उत्तराखंड में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. ऐसे में बीजेपी इस बार राज्यसभा उम्मीदवार किसे बना सकती है इसकी तो आभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

उत्तराखंड में राज्यसभा के चुनाव के लिए 27 फरवरी को वोटिंग होनी है राज्यसभा में देशभर के 15 राज्यों की 56 सीटों के लिए चुनाव तारीखों की घोषणा सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से कर दी गई है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव की अधिसूचना आठ फरवरी को जारी होगी. नामांकन पत्र 15 फरवरी से भरे जा सकते हैं.

जानकारी के मुताबिक जिनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है उनमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, अनिल बलूनी सहित 56 निवर्तमान सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है. इनमें से 50 सदस्य दो अप्रैल को सेवानिवृत्त होंगे, जबकि छह सदस्य तीन अप्रैल को सेवानिवृत्त होंगे. चुनाव आयोग ने इन सीटों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

8 फरवरी को जारी होगी अधिसूचना
इसके लिए निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है. इसके अनुसार आठ फरवरी को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी. 15 फरवरी तक नामांकन पत्र जमा किए जा सकेंगे. 27 फरवरी को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना के बाद नतीजा भी घोषित कर दिया जाएगा. इसको लेकर भाजपा तैयारियों में जुट गई है इस बार भी उम्मीद जताई जा रही है की बीजेपी कांग्रेस के एक दो विधायकों से क्रॉस वोटिंग करा सकती.

इसको लेकर कांग्रेस भी सचेत है लेकिन ये देखने वाली बात होगी की आने वाले समय में बीजेपी क्या खेला करती है फिलहाल उत्तराखंड के राज्यसभा सांसद और बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी का कार्यकाल समाप्त होने वाला है. बीजेपी इस बार किसे अपना उम्मीदवार बनाती है. इसपर सब की नजरे है या फिर से अनिल बलूनी ही बीजेपी के उम्मीदवार होंगे ये देखने वाली बात होगी.

ये भी पढ़ें: In Pic: वाराणसी में मौसम ने ली करवट, ठंड से मिली राहत, कोहरे ने रोकी रफ्तार, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में 50 लाख की रंगदारी का पुलिस ने किया खुलासा, गोरक्षा दल से जुड़ा युवक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में 50 लाख की रंगदारी का पुलिस ने किया खुलासा, गोरक्षा दल से जुड़ा युवक गिरफ्तार
'आने का मन था...', फ्लाईओवर के लोकार्पण में आमंत्रण न मिलने पर BJP सांसद का छलका दर्द
'आने का मन था...', फ्लाईओवर के लोकार्पण में आमंत्रण न मिलने पर BJP सांसद का छलका दर्द
'अधिकारियों के काजू बादाम खा रहे हैं सपा नेता', जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी की पार्टी का बयान
'अधिकारियों के काजू बादाम खा रहे हैं सपा नेता', जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी की पार्टी का बयान
'अब भाजपाई कहने से लोग चिढ़ रहे हैं...', अखिलेश यादव ने जंतर-मंतर प्रदर्शन का वीडियो किया शेयर
'अब भाजपाई कहने से लोग चिढ़ रहे हैं...', अखिलेश यादव ने जंतर-मंतर प्रदर्शन का वीडियो किया शेयर

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
Embed widget