एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Election 2024: कौन हैं संजय सेठ? जिन्हें BJP ने बनाया आठवां उम्मीदवार, अखिलेश यादव से रहा है खास कनेक्शन

Rajya Sabha Candidate: भारतीय जनता पार्टी ने यूपी में राज्यसभा के लिए आठवें प्रत्याशी के तौर पर संजय सेठ के नाम का एलान कर दिया है. ऐसे में चुनावी लड़ाई दिलचस्प हो गई है.

Rajya Sabha Election 2024: यूपी में इस बार का राज्यसभा बेहद दिलचस्प होने जा रहा है. बीजेपी ने आठवें प्रत्याशी के रूप में पूर्व राज्यसभा सदस्य संजय सेठ को मैदान में उतार दिया है. नामांकन के आखिरी दिन उन्होंने अपना पर्चा भर दिया है. अब 27 फरवरी को राज्यसभा के चुनाव में वोटिंग होगी. संजय सेठ के नामांकन करने के बाद दसवीं सीट पर लड़ाई कठिन हो जाएगी. आँकड़ों के हिसाब से अभी बीजेपी के सात प्रत्याशियों का जीतना तय है तो वहीं सपा के दो प्रत्याशियों का जीतना तय है. तीसरे प्रत्याशी और भाजपा के आठवें प्रत्याशी के बीच लड़ाई दिलचस्प होगी. 

संजय सेठ एक प्रतिष्ठित उद्योगपति हैं. लखनऊ स्थित प्रतिष्ठित शालीमार रियल एस्टेट कंपनी में संजय सेठ पार्टनर है. संजय सेठ 2019 से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं. इसके पहले संजय सेठ समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबियों में गिने जाते रहे हैं. बाद में अखिलेश यादव के भी करीबियों में उनकी गिनती होती रही है.   

समाजवादी पार्टी से रहा है कनेक्शन
संजय सेठ समाजवादी पार्टी में रहते पार्टी के कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं. सपा ने उन्हें साल 2016 में सपा की तरफ से राज्यसभा भेजा था. उसके बाद 2019 में भारतीय जनता का दामन थामने के पहले उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया और बीजेपी में शामिल हो गए थे. फिर भाजपा ने उन्हीं की रिक्त हुई सीट पर उनको वापस से राज्यसभा भेज दिया था. 

संजय सेठ के आने से दिलचस्प हुई लड़ाई
संजय सेठ 2016 से लेकर 2022 तक राज्यसभा के सदस्य रहे हैं, हालांकि 2022 में उनका कार्यकाल खत्म होने के बाद संजय सेठ को भाजपा ने दोबारा नहीं भेजा था. लेकिन, अब जानकारी के मुताबिक संजय सेठ ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को इस बात का आश्वासन दिया है कि भाजपा अगर उन्हें अपने आठवें प्रत्याशी के रूप में उतारती है तो वह अपने जीत के लिए वोटो का जुगाड़ करेंगे. 

अभी तक जारी की गई सूची में भारतीय जनता पार्टी ने जिन 7 लोगों को प्रत्याशी बनाया है उसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, भारतीय जनता पार्टी के महासचिव अमरपाल मौर्य, पूर्व राज्य मंत्री संगीता बलवंत, पूर्व सांसद चौधरी तेजवीर सिंह,  पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी,  पूर्व विधायक साधना सिंह और आगरा के पूर्व मेयर नवीन जैन को बनाया गया है. जबकि सपा की ओर से रामजीलाल सुमन, रिटायर्ड आईएएस आलोक रंजन और जया बच्चन प्रत्याशी है. संजय सेठ के मैदान में आने से चुनाव दिलचस्प हो गया है. 

Lok Sabha Election 2024: रायबरेली में कौन संभालेगा गांधी परिवार की विरासत? सोनिया गांधी ने चिट्ठी में दिए ये संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चारा घोटाले से भी...', योगी सरकार की गोमूत्र योजना पर बोली कांग्रेस
'चारा घोटाले से भी...', योगी सरकार की गोमूत्र योजना पर बोली कांग्रेस
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
लेखपाल-पटवारी भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार और UKSSSC से मांगा जवाब
लेखपाल-पटवारी भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार और UKSSSC से मांगा जवाब

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget