एक्सप्लोरर

मंत्री राजनाथ सिंह बोले- 'राजनीति में नेताओं की करनी और कथनी में अंतर आ गया, जनता का भरोसा कम'

Rajnath Singh Agra Visit: केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह यूपी शिक्षक संघ कार्यक्रम में शिरकत करने आगरा पहुंचे. यहां उन्होंने शिक्षकों की तारीफ करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी का निर्माण उन्हीं पर टिका है.

Agra News Today: ताजनगरी आगरा में आज मंगलवार (7 दिसंबर) से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू हुआ. इसमें कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हिस्सा लिया. इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जोरदार स्वागत किया गया और उनके मुख्यमंत्री रहते शिक्षकों के लिए किए गए कार्यों को यादकर उन्हें धन्यवाद दिया गया.

इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ आगरा सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल भी मौजूद थे. इस दौरान मंच से अपने संबोधन में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इससे पहले जब मैं मुख्यमंत्री था तब शिक्षकों के सम्मेलन में शामिल हुआ था और अब जाकर दोबारा मौका मिला है, ऐसा लग रहा है कि मैं अपने परिवार के लोगों से मिल रहा हूं. 

'नेताओं की करनी कथनी में अंतर'
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "भारत की राजनीति में नेताओं की करनी और कथनी में अंतर आ गया है. इसलिए जनता का भरोसा कम होता जा रहा है." उन्होंने आगे कहा, "शिक्षक की भूमिका समाज में क्या है? यह बताने की जरूरत नहीं है. भगवान श्रीकृष्ण भी एक शिक्षक थे जिन्होंने अर्जुन को शिक्षा दी. मेरे अंदर आज भी एक शिक्षक जिंदा हैं. मैं एक शिक्षक था फिर हम राजनीति में फिसल गए और जब राजनीति में फिसल गए तो हर हर गंगे."

अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने आगे कहा, "जब मैं मुख्यमंत्री था तो शिक्षक नेता हमारे पास आए थे और कहा कि आपने हमारे संघर्ष को देखा है, अब आप खुद मुख्यमंत्री बन गए हैं तो हमारी समस्याओं पर विचार करें." उन्होंने कहा, "तब मैं ने कहा था कि पंचम वेतन आयोग के लिए छ महीने में शासनादेश जारी हो जाएगा और हमने किया था. पहले विधान परिषद में ज्यादातर शिक्षक नेता पहुंचते थे और बहुत हनक रहती थी, जो पूरे माहौल को बदल देते थे."

'अपनी मांग के साथ सीएम से मिलें शिक्षक'
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "आने वाली पीढ़ी का निर्माण शिक्षकों को करना है, शिक्षकों को अपनी साख बचा कर रखनी है. हमारे यहां शिक्षक को गुरु कहा जाता है." उन्होंने आगे कहा, "आज के युग में ज्ञान विज्ञान के साथ- साथ बच्चों को हमारी संस्कृति और परंपराओं के बारे में बताने की जिम्मेदारी शिक्षकों की है. इसलिए बच्चे अपने संस्कारों से पीछे न हटें क्योंकि विवेकपूर्ण निर्णय लेने के बारे में केवल शिक्षक ही बता सकता है. 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "भगवान श्रीकृष्ण भी शिक्षक थे, जिन्होंने अर्जुन को ज्ञान दिया था. यह हम सब जानते है, राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका है." कार्यक्रम के दौरान शिक्षक नेताओं के जरिये की गई मांगों को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "माध्यमिक शिक्षक संघ की जो मांगें हैं, उनको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आप लोगों को मुलाकात करनी चाहिए, मुझे उम्मीद है योगी सरकार आपकी जायज मांगों पर विचार करेगी. मैं भी आपकी मांगों को लेकर आगे बात करूंगा."

ये भी पढ़ें: मिल्कीपुर उपचुनाव: यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय का ऐलान, कहा- 'मिल्कीपुर में हम...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विनोद तावड़े बने यूपी प्रभारी, CM योगी ने इस अंदाज में दी बधाई
विनोद तावड़े बने यूपी प्रभारी, CM योगी ने इस अंदाज में दी बधाई
विनोद तावड़े को प्रभारी बनाकर BJP ने 2024 की गलती सुधारी? OBC चेहरे पर इसलिए लगाया दांव!
विनोद तावड़े को प्रभारी बनाकर BJP ने 2024 की गलती सुधारी? OBC चेहरे पर इसलिए लगाया दांव!
मेरठ में ब्लैकमेल कर होटल में नाबालिग से रेप! हिंदू संगठन ने पकड़ा आरोपी
मेरठ में ब्लैकमेल कर होटल में नाबालिग से रेप! हिंदू संगठन ने पकड़ा आरोपी
कन्नौज: बारिश से तालाब बना स्कूल, घुटनों तक पानी में फंसे बच्चे
कन्नौज: बारिश से तालाब बना स्कूल, घुटनों तक पानी में फंसे बच्चे

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget