एक्सप्लोरर

गोरखपुर का टॉयलेट विवाद, सपाइयों ने पोता काला पेंट, रेलवे ने सफेद कराई टाइल्‍स

रेलवे अस्पताल के टॉयलेट में टाइल्स के रंग को लेकर जबरदस्त विवाद के बाद रेलवे ने इन पर सफेद रंग पुतवा दिया है. इससे पहले सपा कार्यकर्ताओं ने काफी हंगामा किया था.

गोरखपुर. ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्‍सालय परिसर के भीतर टॉयलेट की दीवार को सपा के झंडे के रंग में लगे होने पर विवाद हो गया. विवाद के बाद वहां पर पहुंचे सपाइयों ने जहां काला पेंट पोतकर विरोध जताया. तो वहीं, पूर्वोत्‍तर रेलवे प्रशासन ने सुबह से चले धरना-प्रदर्शन और हंगामे के बाद दीवार पर लगे टाइल्‍स को सफेद रंग से पेंट करा दिया. पूर्वोत्‍तर रेलवे ने इसके पहले ट्वीट कर इसका किसी भी राजनीतिक दल से संबंध नहीं होने की बात कही थी. हालांकि सपा ने इसे भाजपा की सपा को बदनाम करने की साजिश बताया था.

सपा ने दिया था 24 घंटे का अल्टीमेटम

ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्‍सालय के भीतर बने टॉयलेट में सपा के झंडे के रंग के टाइल्‍स लगे होने पर विवाद होने के बाद वहां पहुंचे सपाइयों ने गुस्‍से में आकर इस पर काला रंग पोत दिया. इससे पहले सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्वोत्‍तर रेलवे के जीएम कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा और 24 घंटे के भीतर इस हटाने का अल्‍टीमेटम दिया था. इसके बाद पूर्वोत्‍तर रेलवे प्रशासन ने भी बगैर देरी किए दीवार पर लगे टाइल्‍स को सफेद रंग से पेंट करा दिया. इस अवसर पर मौके पर पहुंचे सपा नेता मनोज यादव ने कहा कि अभी तो उन लोगों ने प्रतीकात्‍मक रूप से दीवार को ढंकने का काम किया है. इसे रेलवे ने नहीं हटाया, तो वे आंदोलन करेंगे. हालांकि इसके ठीक बाद पूर्वोत्‍तर रेलवे ने दीवार पर लगे टाइल्‍स को सफेद रंग में रंगवा दिया.

टॉयलेट में लगे टाइल्स पर छिड़ा था विवाद

आपको बता दें कि गोरखपुर के ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्‍सालय के कैंपस के अंदर लगे यूरिनल स्‍पेस में लाल और हरे रंग के टाइल्‍स लगे होने पर हंगामा खड़ा हो गया. समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट के बाद भाजपा पर निशाना साधने का सपा को मौका मिल गया. समाजवादी पार्टी के कुछ नेता मौके पर सच्‍चाई जाने के लिए पहुंचे, तो वहां पर टाइल्‍स सपा के झंडे के रंग में लगा हुआ मिला. सपाइयों ने मौके पर जायजा लिया और चुनाव को देखते हुए इसे भाजपा की साजिश करार दिया. उन्‍होंने कहा कि भाजपा समाजवादी पार्टी को बदनाम करने के लिए इस तरह के कृत्‍य कर रही है.

रेलवे के जीएम कार्यालय पर सपा का प्रदर्शन

इसके बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पूर्वोंत्‍तर रेलवे के जीएम कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया. सपाइयों ने भाजपा पर समाजवादी पार्टी को बदनाम करने के लिए सपा के झंडे के रंग में टॉयलेट को रंगने का आरोप भी लगाया. पूर्वोत्‍तर रेलवे के अधिकारियों ने इस मामले पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया. हालांकि पूर्वोत्‍तर रेलवे ने ट्विटर हैंडल से सफाई देते हुए इसे स्‍वच्‍छ भारत मिशन का हिस्‍सा बताया. आगे लिखा गया है कि ये टाइल्‍स बरसों पुराने हैं. इन टाइल्‍स को लगाने का उद्देश्‍य बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित करना है. इसका किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है.

ये भी पढ़ें.

गोरखपुर: रेलवे अस्पताल के टॉयलेट पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काटा बवाल, सामने आई ये वजह, पढ़ें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साटा पर शिकंजा, इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस
संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साटा पर शिकंजा, इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget