एक्सप्लोरर

UP: राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर आज रायबरेली पहुंचेंगे, इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, जानें- शेड्यूल

Rahul Gandhi Raebareli Visit: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज अपने लोकसभा क्षेत्र रायबरेली दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे, जहां वो पार्टी के तमाम पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज से दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली आ रहे हैं. इस दौरान उनके कई कार्यक्रम हैं, जहां वो लोगों से मुलाकात करेंगे. राहुल गांधी बूथ अध्यक्षों, पंचायत और ब्लॉक अध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारियों से भी बात करेंगे. 

राहुल गांधी के दौरे के देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रायबरेली में ज़ोर-शोर से तैयारियां की हैं. इन दो दिन में उनका काफी व्यस्त कार्यक्रम रहने वाला हैं. राहुल गांधी इस दौरान तमाम लोगों से मुलाकात करेंगे. 

राहुल गांधी का दो दिवसीय रायबरेली दौरा

राहुल गांधी आज सुबह क़रीब 8.45 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे. जिसके बाद वो सड़क मार्ग से होते हुए रायबरेली के लिए निकलेंगे. सुबह 10.55 बजे वो डिडौली के पास बटोही रिजॉर्ट में हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे. जहां वो हरचंदपुर के बूथ अध्यक्षों, न्याय पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारियों से बात करेंगे. 

लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी की हरचंदपुर के पार्टी पदाधिकारियों से बात नहीं हो पाई थी, इसलिए वो अब इन सभी पदाधिकारियों से बात करेंगे और उनकी बात सुनेंगे. 11.30 बजे राहुल गांधी लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर प्रगतिपुरम कॉलोनी के पास होटल शांति ग्रेंड में प्रजापति महासभा के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. 

प्रजापति महासभा के बाद दोपहर 1.15 बजे राहुल गांधी गोरा बाजार चौराहे पर लगे सम्राट अशोक स्तंभ का लोकार्पण करेंगे और भुएमऊ गेस्ट हाउस के लिए निकलेंगे.

दोपहर 2.20 बजे राहुल गांधी राही ब्लॉक क्षेत्र के मुलिहामऊ में अमर शहीद वीरा पासी वन ग्राम में पौधरोपण करेंगे. इसके बाद 3.30 बजे ऊंचाहार विधानसभा जाएंगे और 2024 के बूथ अध्यक्षों से बटोही रिसार्ट में संवाद करेंगे. शाम 5.00 बजे राहुल गांधी एनटीपीसी गेस्ट हाउस पहुंचेंगे और यहीं पर रात्रि विश्राम करेंगे.

गुरुवार को भी राहुल गांधी का व्यस्त कार्यक्रम हैं. सुबह साढ़े नौ बजे राहुल गांधी स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के साथ बात करेंगे. इसके बाद 12 बजे विकास योजना की समीक्षा बैठक करेंगे और दोपहर 2.00 बजे फुर्सतगंज एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.  

Ram Mandir: अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर को निहारती गिलहरी की मूर्ति स्थापित, रामायण से जुड़ी है कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget