एक्सप्लोरर

सेना मोदी की निजी संपत्ति नहीं, सर्जिकल स्ट्राइक उन्होंने नहीं की : राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी चुनाव हार रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का ऐसा अनुमान है कि बीजेपी सत्ता में नहीं आएगी।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी पर बड़ा हमला बोला। राहुल ने दावा किया कि इस बार चुनाव में नरेंद्र मोदी हार रहे हैं। आधे से अधिक सीटों पर चुनाव होने के बाद यह तय हो गया है कि बीजेपी इस बार हार रही है।

राहुल ने रोजगार के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा, 'देश पूछ रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपने हर साल 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन पिछले 45 साल में सबसे कम रोजगार मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बताएं कि रोजगार के मसले पर क्या किया।'

'सेना मोदी की निजी संपत्ति नहीं' राहुल ने यह भी कहा कि सेना नरेंद्र मोदी की निजी संपत्ति नहीं है। सर्जिकल स्ट्राइक मोदी ने नहीं बल्कि सेना ने की है। हम सेना का राजनीतिकरण नहीं करते हैं। सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक किया है। इसमें नरेंद्र मोदी ने क्या काम किया।

'मोदी ने अर्थव्यवस्था को नष्ट किया' कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश के सामने सबड़े बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया है। हमने इसलिए न्याय योजना की शुरुआत की। हमने 22 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया है। साथ ही हमने छोटी कंपनी खोलने के लिए वायदे किये हैं।

'चौकीदार चोर कहता रहूंगा' राहुल ने सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगने के मुद्दे पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में राफेल डील की सुनवाई को लेकर जो प्रोसेस चल रहा था, मैंने उस प्रोसेस पर कमेंट किया, यह मेरी गलती है। मैंने अपनी इस गलती के लिए सुप्रीम कोर्ट से माफी मांग ली है, लेकिन मैं चौकीदार चोर है कहता रहूंगा। राफेल डील में चौकीदार ने ही चोरी की और 30 हजार करोड़ रुपये अनिल अंबानी की जेब में डाल दिए। राहुल ने यह भी कहा कि मैं इस मुद्दे पर बहस के लिए भी तैयार हूं, बस वह अंबानी का घर नहीं होगा।

इसके अलावा राहुल ने मसूद अजहर के मुद्दे पर भी बीजेपी को खरी-खरी सुनाई। राहुल ने कहा कि जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन उसे पाकिस्तान कांग्रेस ने नहीं बीजेपी सरकार ने भेजा था।

इसके अलावा राहुल ने चुनाव आयोग पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग विपक्ष के मामलों में कार्रवाई करता है, लेकिन सत्तापक्ष को लेकर सख्त नहीं है। चुनाव आयोग कुछ भी कर ले, लेकिन नरेंद्र मोदी हार रहे हैं। बीजेपी सरकार में संस्थाओं पर हमले हो रहे हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget