एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi Disqualified: 'कांग्रेस शासनकाल में हिटलर शाही हुई...', राहुल गांधी पर भड़के योगी के मंत्री दानिश आजाद अंसारी

Bhadohi News: राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा कि विपक्षी दल मुद्दाविहीन और बेरोजगार हो चुका है, समाजवादी और कांग्रेस पार्टी को देश और प्रदेश का विकास हज़म नहीं हो रहा है.

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में योगी आदित्यनाथ की सरकार 2.0 कार्यकाल का 1 साल पूरा होने पर भदोही दौरे पर आए प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी को खूब खरी खोटी सुनाई है. मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव को नौकरी नहीं मिल रही है, विपक्ष बेरोजगार हो गया है, इसलिए हताश और परेशान है, तो वहीं राहुल की सदस्यता समाप्त पर कहा की कांग्रेस शासनकाल में हिटलर शाही हुई थी, आपातकाल लागू हुआ था. तमाम लोगों को दबाया कुचला गया ये हम सब जानते है और आज मोदी योगी सरकार में सब कुछ बढ़िया हो रहा है. विपक्ष मुद्दा विहीन हो गया है इसीलिए अनाप शनाप बोल रहे हैं.

भदोही में आए प्रभारी मंत्री दानिश आजाद ने कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया और तमाम योजनाओं के लाभार्थियों को भी लाभान्वित कर जिला कलेक्ट्रेट पर जनसंवाद हेल्प डेस्क का भी शुभारंभ किया. जिससे जनता के समस्याओं का निदान पूर्ण रूप से हो सके. साथ ही साथ प्रभारी मंत्री ने 'विकास पुस्तिका' का विमोचन कर दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल भी वितरित किया.

'विपक्षी दल मुद्दाविहीन और बेरोजगार हो चुका'
राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा कि विपक्षी दल मुद्दाविहीन और बेरोजगार हो चुका है, समाजवादी और कांग्रेस पार्टी को देश और प्रदेश का विकास हज़म नहीं हो रहा है. हमारी सरकार द्वारा ऐतिहासिक कार्य किए गए है और किए जा रहे है, जिसे विपक्ष पचा नहीं पा रहा हैं. हमारी योगी सरकार भ्रष्टाचारियों और माफियाओं को कतई भी बख्शने वाली नहीं है. योगी सरकार तमाम कार्यों और परियोजनाओं को धरातल पर उतार रही है. इसके साथ साथ 35 लाख करोड़ का इन्वेस्टमेंट उत्तर प्रदेश में आया है जिसका लाभ यहां के लोगों को सीधे तौर पर मिलेगा, विरोधियों की सरकार में ये सब नदारद थे अगर कुछ था तो वो गुंडाराज माफियाराज़ और हर जगह बदबू और गंदगी फैली हुई थी जिसे हमने साफ कर दिया है.

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि "जैसी करनी वैसी भरनी वाली" कहावत चरितार्थ हो रही है. विपक्ष को न्यायपालिका का आदेश भी नहीं पच रहा है, हम सबको लोकतंत्र सर्वोपरि है, इस भाव से काम करना चाहिए. वहीं विपक्षियों द्वारा लगाए गए हिटलर के आरोप पर कहा कि इंदिरा गांधी के शासन काल सहित अन्य कांग्रेसियों के शासन काल में हिटलर शाही, आपातकाल लागू किया गया.

दानिश आजाद ने कहा कि कांग्रेस सरकार में पूरे देश में भ्रष्टाचार चरम पर था ये सभी जानते है और आज मोदी सरकार मतलब सुशासन सरकार के तौर पर जानी जाती है. सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के लिए जानी जाती है और जनता का काम करने वाली जानी जाती है इसीलिए ख़ास तौर पर कांग्रेस और सपा परेशान है और उन्हें परेशान रहने दीजिए, जनता हमारे साथ है.

यह भी पढ़ें:-

Atiq Ahmad News: उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक अहमद के साथ अब तक क्या-क्या हुआ, जानें- पूरी टाइमलाइन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस जिले को CM योगी देंगे 542 करोड़ की सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास
इस जिले को CM योगी देंगे 542 करोड़ की सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
Varanasi Weather Today: वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget