एक्सप्लोरर

UP News: 'दिलवाला, हिम्मतवाला और जिगरवाला', प्रयागराज में लगा राहुल गांधी का यह पोस्टर बना चर्चा का विषय

Rahul Gandhi Poster: यह पोस्टर कांग्रेस के प्रयागराज के प्रवक्ता हसीब अहमद की तरफ से लगाया गया है. हसीब अहमद का दावा है कि राहुल गांधी हिम्मती हैं और तानाशाही व्यवस्था के खिलाफ भी डटकर लड़ते हैं.

Prayagraj News: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 18 फरवरी को संगम नगरी प्रयागराज आ रही है. राहुल गांधी की न्याय यात्रा के आने से पहले ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के स्वागत में प्रयागराज की सड़कें बैनर-पोस्टर और होर्डिंग्स से पाट दी हैं. इनमें से एक पोस्टर खास चर्चा का विषय बना हुआ है. इस पोस्टर में राहुल गांधी को दिलवाला, जिगरवाला और हिम्मतवाला बताया गया है. इसके साथ ही उन्हें न्याय योद्धा भी बताया गया है.

यह पोस्टर कांग्रेस पार्टी के प्रयागराज के प्रवक्ता हसीब अहमद की तरफ से लगाया गया है. हसीब अहमद का दावा है कि राहुल गांधी बड़े दिल वाले नेता हैं, वह झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले गरीबों का हाल चाल जानने उनकी बस्तियों में पहुंच जाते हैं. वह हिम्मती हैं और तानाशाही व्यवस्था के खिलाफ भी डटकर लड़ते हैं. राहुल गांधी जिगर वाले भी हैं, क्योंकि वह किसी से डरते नहीं हैं और लोगों को इंसाफ दिलाने के लिए संघर्ष करते रहते हैं. इसलिए वह जिगरवाले भी हैं, न्याय यात्रा की वजह से उन्हें न्याय योद्धा बताया गया है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दिलवाला, जिगरवाला और हिम्मतवाला बताने वाला यह पोस्टर सोशल मीडिया पर भी जारी किया गया है. इसके साथ ही इसे शहर में जगह-जगह लगाया भी गया है. इस पोस्टर को लेकर खूब चर्चा हो रही है. पोस्टर पर राहुल गांधी की कई तस्वीरें लगाई गई हैं. पोस्टर में पार्टी के तमाम दूसरे नेताओं की भी तस्वीरें हैं. राहुल गांधी के स्वागत में तमाम अन्य पोस्टर व होर्डिंग्स भी लगाई गई हैं. प्रयागराज में राहुल गांधी के स्वागत की जबरदस्त तैयारियां की गई हैं. राहुल गांधी यहां बेरोजगार युवाओं से संवाद करेंगे और साथ ही रात्रि विश्राम का भी कार्यक्रम है. वह अगले दिन प्रतापगढ़ होते हुए अमेठी के लिए रवाना होंगे. 

Electoral Bonds Scheme: 'BJP की नाजायज नीतियों का भंडाफोड़', चुनावी बॉन्ड स्कीम पर आए फैसले पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget