एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: अमेठी और रायबरेली पर कांग्रेस आज कर सकती है फैसला, बैठक में ये नेता रहेंगे मौजूद

UP Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक है, जिसमें अमेठी और रायबरेली को लेकर के चर्चा होगी. इसके बाद उम्मीदवार के नाम का ऐलान हो सकता है.

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के खाते में आई सीटों में से दो हॉट सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान अभी भी नहीं हुआ है,  जो कि अमेठी और रायबरेली हैं. इन दो सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर राहुल और प्रियंका की चर्चा लंबे समय से चल रही है लेकिन अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा थी कि केरल में वायानाड का चुनाव खत्म हो जाने के बाद राहुल गांधी उत्तर प्रदेश लौटेंगे. अब वायनाड में 26 तारीख को वोटिंग हो चुकी है जिसके बाद आज 27 तारीख को दिल्ली में अमेठी और रायबरेली को लेकर के बैठक है, जिसमें इन दोनो सीटों पर नाम तय होंगे .

दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक है, जिसमें अमेठी और रायबरेली को लेकर के चर्चा होगी और इस बात कि उम्मीद जताई जा रही है कि इन दोनों सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मोहर लग जाएगी. आज होने वाली इस बैठक में दिल्ली के नेताओं के अलावा यूपी से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, यूपी प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय और कांग्रेस विधायक दल के नेता आराधना मिश्रा मोना हिस्सा लेंगी. दोनों लोकसभा सीटों की बात करें तो अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा दोनों क्षेत्रों में चल रही है.

बस प्रत्याशी के ऐलान का इंतजार
स्थानीय कार्यकर्ताओं की मानें तो बूथ स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अब बस प्रत्याशियों के नाम का इंतजार है. इन दोनों सीटों पर बूथवार तैयारी होने के साथ-साथ कमेटियां भी गठित कर ली गई हैं. इस मामले में एबीपी लाइव से बातचीत करते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं का मन है कि हमारे राष्ट्रीय नेता अमेठी और रायबरेली से लड़े पर फैसला सीईसी की बैठक में होना है और आज वह बैठक दिल्ली में है.  

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि हमें उम्मीद है की बैठक में हम कार्यकर्ताओं के दिल की बात सुनी जाएगी और हमारे नेता यहां से चुनाव लड़ेंगे और राहुल गांधी जी के अमेठी से चुनाव लड़ने से लोकसभा चुनाव पर बड़ा व्यापक असर पड़ेगा और हम 2024 में बड़ी जीत जीतेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aligarh News: अलीगढ़ में खाकी हुई शर्मसार! नाबालिग से रेप के आरोप में सिपाही गिरफ्तार
अलीगढ़ में खाकी हुई शर्मसार! नाबालिग से रेप के आरोप में सिपाही गिरफ्तार
Barabanki News: बाराबंकी में CMO के शाही स्वागत पर मचा विवाद, DM ईशान प्रताप सिंह ने बैठाई जांच
बाराबंकी में CMO के शाही स्वागत पर मचा विवाद, DM ईशान प्रताप सिंह ने बैठाई जांच
Noida Weather: तेज आंधी और बारिश से नोएडा में परेशानी, 400 पेड़ गिरे, कई जगह लंबा जाम, प्रशासन ने की ये अपील
तेज आंधी और बारिश से नोएडा में परेशानी, 400 पेड़ गिरे, कई जगह लंबा जाम, प्रशासन ने की ये अपील
महोबा: यूट्यूब से वीडियो देखकर मशाल बना रहा था बच्चा, आग की लपटों में बुरी तरह झुलसा
महोबा: यूट्यूब से वीडियो देखकर मशाल बना रहा था बच्चा, आग की लपटों में बुरी तरह झुलसा

वीडियोज

Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi
Malviya Nagar Fire News | Mahadangal: कागजों मे ही कायदे कानूनहकीकत में तबाही और मौत? | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
28 साल में पहली बार टूट, विधायकों के बाद अब सांसदों के बागी होने का खतरा, कैसे अकेली पड़ गईं ममता?
28 साल में पहली बार टूट, विधायकों के बाद अब सांसदों के बागी होने का खतरा, कैसे अकेली पड़ गईं ममता?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
Don 3 Row: 'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत जानें किसे-किसे दिया मौका
BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत जानें किसे-किसे दिया मौका
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, इन सीक्रेट तरीकों से बढ़ेगा उत्पादन
बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, इन सीक्रेट तरीकों से बढ़ेगा उत्पादन
Germany Visa: जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
Embed widget