एक्सप्लोरर

VIDEO: रायबरेली में तालिबानी इंसाफ, भीड़ ने दो युवकों को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा

रायबरेली के नसीराबाद थाना क्षेत्र में लगभग एक दर्जन लोगों ने मोटरसाइकिल चोरी के शक में दो युवकों को गांव से उठा लिया और फिर पेड़ से बांधकर उनकी बेरहमी से पिटाई की।

रायबरेली, एबीपी गंगा। योगी सरकार की पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए रायबरेली में दो युवकों को ग्रामीणों ने तालिबानी सजा दी है। पहले इन दोनों युवकों को ग्रामीण गांव से उठा लाए और फिर पेड़ से बांधकर उनको बेरहमी से पीटा। युवकों की पीटने में महिलाएं भी पुरुषों से पीछे नहीं रहीं। महिलाओं ने भी पेड़ से बंधे युवकों पर जमकर डंडे बरसाए। युवकों की बेरहमी से पिटाई का ये मामला नसीराबाद थाने थाना क्षेत्र का है। युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद नसीराबाद पुलिस के हाथ पांव फूल गए और आनन-फानन में महज खानापूर्ति के लिए मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, यहां सवाल ये उठ रहे हैं कि घटना वाले दिन पुलिस को सूचना मिलने के बावजूद आरोपियों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

पूरा मामला क्या है

चोरी के आरोप में नसीराबाद थाना क्षेत्र के जमालपुर हुरैया निवासी शिवराज के साथ लगभग एक दर्जन लोगों ने अर्जुन व धर्मेंद्र निवासी बिल्लावा थाना नसीराबाद को गांव से उठा लिया और फिर पेड़ से बांधकर उनकी बेरहमी से पिटाई की। गांववालों ने इन दोनों युवकों पर मोटरसाइकिल की चोरी का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से दोनों युवकों को बर्बरता से पीटा। पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए इन लोगों ने युवकों को तालिबानी सजा दे डाली और वो भी बिना आरोप सिद्ध हुए। सिर्फ चोरी के शव में इन युवकों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया।

VIDEO: रायबरेली में तालिबानी इंसाफ, भीड़ ने दो युवकों को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा

इन लोगों ने चोरी की शव की सूचना पुलिस को देना मुनासिब नहीं समझी और क्या महिला और क्या पुरुष...हर किसी ने दोनों युवकों को जीभर के पीटा और अपशब्द भी कहे। इस पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। घटना के समय ही किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस वहां पहुंची भी, लेकिन ग्रामीणों पर कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस महज खानापूर्ति करती दिखी।

यहां तक की पीड़ित युवकों के परिजनों की शिकायत पर भी नसीराबाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन बीते दिन जैसे ही युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ, नसीराबाद पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा लिखा। जबकि वीडियो में पिटाई करते व खड़े होकर तमाशा देखते हुए दर्जनों लोगों के चेहरा सामने दिख रहे हैं।

VIDEO: रायबरेली में तालिबानी इंसाफ, भीड़ ने दो युवकों को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा

नसीराबाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान तो उसी समय लग गएथे, जब मार खाने वाले युवकों को ही पुलिस थाने ले आई थी और मारने वाले आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। हालांकि, जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, नसीराबाद थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने तत्परता दिखाते हुए दो लोगों पर मुकदमा लिखकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य लोगों के लिए चिन्हित करने की बात कह रहे हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IG नरेंद्र कुमार राष्ट्रपति पदक से होंगे सम्मानित, अलीगढ़ से है नाता
IG नरेंद्र कुमार राष्ट्रपति पदक से होंगे सम्मानित, अलीगढ़ से है नाता
2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव! BJP के लिए बढ़ सकती है चुनौती
2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव! BJP के लिए बढ़ सकती है चुनौती
शिमला: खरगे के अपमान पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, निकाला शांति मार्च
शिमला: खरगे के अपमान पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, निकाला शांति मार्च
खरगे के अपमान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
खरगे के अपमान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget