एक्सप्लोरर

Raebareli News: रायबरेली में शराब पीने के लिए अनाज बेचने जा रहा था बेटा, मां ने रोका तो मार डाला

Raebareli Crime News: राजेश अपनी मां की बात को ना मानकर शराब के नशे में अपनी मां से ही भिड़ गया और बूढ़ी मां को पटक-पटक कर मारना शुरू कर दिया.

Raebareli News: यूपी के रायबरेली में शराब पीने के लिए अनाज बेचने जा रहे बेटे को मां ने रोका तो शराबी बेटे ने मां की पटक पटक कर हत्या कर दी. जैसे ही आसपास के लोगों ने इस नजारे को देखा तत्काल पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस (Raebareli Police) ने आरोपी शराबी बेटे को हिरासत में ले लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे बैजू गांव की है.

बता दें कि राजेश गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे बैजू गांव का रहने वाला है और वह शराब का इतना आदी हो चुका था कि घर में रखे सामान को भी बेचने में उसको कोई संकोच नहीं होता था. बीते सोमवार की रात में भी वह शराब पीने के लिए घर में रखे अनाज को बेचने के लिए ले जा रहा था तभी उसकी बूढ़ी मां ने उसे ऐसा कृत्य करने से रोका. राजेश अपनी मां की बात को ना मानकर शराब के नशे में अपनी मां से ही भिड़ गया और बूढ़ी मां को पटक-पटक कर मारना शुरू कर दिया. 

राजेश को शराब के नशे में इतना भी भान नहीं लग पाया कि उसके इस मारपीट से उसकी मां की जान जा सकती है. आसपास के लोगों ने जब चीखने की आवाज सुनी तो मौके पर पहुंचे और जब राजेश की मां को उठाकर अलग करना चाहा तब तक उसकी बूढ़ी मां दम तोड़ चुकी थी. इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने आरोपी राजेश को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस ने कही ये बात
कलयुगी बेटे ने मां बेटे के रिश्ते को कलंकित करते हुए जिस तरह मां की पटक-पटक कर हत्या कर दी. वह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि पुलिस इसको आपसी विवाद बताकर साधारण घटना बनाने में जुटी हुई है. जिस तरह लालगंज सर्किल में कच्ची शराब का बड़ा कारोबार चल रहा है उससे कभी कोई बड़ी घटना भी घटित हो सकती है. लालगढ़ सर्किल संबंधित पुलिस अधिकारी से संभल नहीं पा रहा है. इस पर पुलिस अधीक्षक को गौर जरूर करना चाहिए.

क्षेत्राधिकारी लालगंज महिपाल पाठक ने कहा कि ग्राम पूरे बैजू मजरे केसरवा की मैंका पत्नी उदी का पुत्र राजेश था. जो गेहूं बेचने के लिए जा रहा था. जिससे आपस में विवाद हुआ था. उस विवाद में ही वह गिर गई जिसके कुछ देर बाद उनकी मृत्यु हो गई. सूचना पुलिस को गयी उस पर हम लोग यहां आए हैं. पंचायत नामा की कार्रवाई करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है. वह शराब पीने का आदी था यह बात संज्ञान में आ रही है. गेहूं लेकर बेचने जा रहा था उसी कारण विवाद हुआ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिद्धार्थनगर में ट्रेलर पलटा, एक युवक और 12 मवेशियों की दबकर मौत
सिद्धार्थनगर में ट्रेलर पलटा, एक युवक और 12 मवेशियों की दबकर मौत
UP चुनाव से पहले सपा को मिली संजीवनी! BJP के अपनों ने ही फंसाया?
UP चुनाव से पहले सपा को मिली संजीवनी! BJP के अपनों ने ही फंसाया?
पेपर लीक पर धामी सरकार का फैसला, VC से लेकर परीक्षा नियंत्रक पर होगी FIR
पेपर लीक पर धामी सरकार का फैसला, VC से लेकर परीक्षा नियंत्रक पर होगी FIR
गोरखपुर: सीएम योगी का बड़ा दावा, बोले- 'सनातन संस्कृति-परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें'
गोरखपुर: सीएम योगी का बड़ा दावा, बोले- 'सनातन संस्कृति-परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget