एक्सप्लोरर

रायबरेली में ट्रेन को डिरेल करने की कोशिश, रेलवे ट्रैक पर डाला मिट्टी का ढेर, ऐसे टला हादसा

UP Train Derail News: स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की देर शाम भी एक चालक डंपर से मिट्टी लेकर जा रहा था. लेकिन इसी बीच वो अचानक रेलवे ट्रैक पर मिट्टी डालकर डंपर लेकर भाग गया. 

Train Accident: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में रविवार को एक बार फिर बड़ा ट्रेन हादसा होते-होते बचा. जहां लोको पायलट ने अपनी सूझबूझ से समय रहते ट्रेन रोक दी. बताया जा रहा है कि यहां से गुजरने सटल ट्रेन संख्या 04251 को देखकर एक अज्ञात डंपर रेलवे ट्रैक पर मिट्टी डालकर भाग गया. गनीमत ये रही कि लोकों पायलट ने समय रहते ये भांप लिया और ट्रेन रोक दी. जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से ट्रैक से मिट्टी का ढेर हटाया. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. 

ये घटना रायबरेली के खीरों थाना क्षेत्र के रघुराज सिंह रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रहा है, जहां रविवार को एक अज्ञात डंपर रेल पटरियों पर मिट्टी का ढेर डालकर भाग गया. जिसके बाद यहां से सटल ट्रेन संख्या 04251 जा रही थी लेकिन तभी पायलट की नजर मिट्टी के ढेर पर पड़ी और उसने ट्रेन रोक दी. 

डंपर चालक ने ट्रैक पर गिराई मिट्टी
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है. इसमें रात के समय डंपर से मिट्टी ढुलाई का काम किया जाता है. रविवार की देर शाम भी एक चालक डंपर से मिट्टी लेकर जा रहा था. लेकिन इसी बीच वो अचानक रेलवे ट्रैक पर मिट्टी डालकर खीरों की ओर डंपर लेकर भाग गया. 

उसी के थोड़ी देर बाद रायबरेली से रघुराज सिंह स्टेशन के बीच चलने वाली शटल ट्रेन पहुंची, लेकिन लोको पायलट ने रेलवे ट्रैक पर मिट्टी देखी तो पहले ही ट्रेन को रोक दिया. कुछ दूरी पर स्टेशन होने के कारण ट्रेन की रफ्तार भी कम थी. लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया. रेलवे ट्रैक से मिट्टी हटाने के बाद काफी धीमी गति से ट्रेन को निकाला गया. इस दौरान मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ भी एकत्र हो गई.

इस बारे में जानकारी देते हुए खीरों थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) देवेंद्र भदौरिया ने बताया कि एक डंपर से रेल पटरी पर कुछ मिट्टी गिरी थी, जिसे हटवा दिया गया है. मिट्टी हटाने के बाद ट्रेन का आवागमन शुरू हो गया. डंपर चालक ने यहाँ मिट्टी क्यों डाली और वो कौन था, इसकी जाँच की जा रही है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. 

यति नरसिंहानंद: हरिद्वार में विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ नारेबाजी पर पुलिस सख्त, 4 मुकदमे दर्ज 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Election 2027: रामपुर मनिहारन में BJP की राह मुश्किल? 2 साल में बदल गए समीकरण, 2027 में सपा मारेगी बाजी!
रामपुर मनिहारन में BJP की राह मुश्किल? 2 साल में बदल गए समीकरण, 2027 में सपा मारेगी बाजी!
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
'अब क्या नाव चलेगी?' जेवर एयरपोर्ट पर पानी भरा तो अखिलेश यादव ने कसा तंज
'अब क्या नाव चलेगी?' जेवर एयरपोर्ट पर पानी भरा तो अखिलेश यादव ने कसा तंज

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget