एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: सीएम धामी ने बच्चों के साथ मनाया फूलदेई पर्व, कहा- 'अब से हर साल बाल पर्व के रुप में मनेगा'

Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसी भी राज्य की संस्कृति एवं परंपराओं की पहचान में लोक पर्वों की अहम भूमिका होती है. हमें अपनी परंपराओं को आगे बढाने के प्रयास करने होंगे.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को भराड़ीसैंण स्थित सीएम आवास में बच्चों के साथ यहां के लोकपर्व फूलदेई को मनाया, इस अवसर पर उनके आवास में क्षेत्र के बच्चों ने पांरपरिक मंगल गीतों के साथ रंग-बिरंगे प्राकृतिक पुष्पों की वर्षा की. सीएम धामी ने इस अवसर पर सभी को फूलदेई के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं. 

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि किसी भी राज्य की संस्कृति एवं परंपराओं की पहचान में लोक पर्वों की अहम भूमिका होती है. हमें अपने लोक पर्वों एवं लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास करने होंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को अपनी लोक संस्कृति और लोक पंरपराओं से जोड़े रखने के लिए लोक पर्व फूलदेई को आने वाले समय में संस्थागत तरीके से बाल पर्व के रूप में और भी बड़े स्तर पर हर साल मनाया जाएगा.

सीएम धामी ने शेयर किया वीडियो

पुष्कर सिंह धामी ने इस पर्व का एक वीडियो भी अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है जिसमें बच्चे पांरपरिक मंगल गीत गाते हुए दिख रहे हैं. ये सभी बच्चे उत्तराखंड की पारंपरिक वेश-भूषा पहने हुए हैं. सीएम धामी भी इनके बीच खड़े हैं और इन गीतों का आनंद ले रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होने कहा कि 'आज भराड़ीसैंण स्थित मुख्यमंत्री आवास में बच्चों के साथ देवभूमि उत्तराखण्ड का लोक पर्व फूलदेई मनाया. इस अवसर पर बच्चों ने पारम्परिक गीतों का गायन करते हुए रंग-बिरंगे पुष्पों की वर्षा भी की. सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. 

सीएम धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में मनाया जाने वाला लोकपर्व ‘फुलदेई’ हमारी संस्कृति को उजागर करता है. साथ ही यह पर्व पहाड़ की परंपराओं को भी कायम रखे हुए है. ‘‘फूलदेई छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार". यानी यह देहरी फूलों से सजी रहे. घर खुशियों से भरा हो. सबकी रक्षा हो. अन्न के भंडार सदैव भरे रहे. उत्तराखंड में इसे फूल संक्रांति के तौर पर मनाया जाता है. इस दिन घरों की देहरी को फूलों से सजाया जाता है. घर-मंदिर की चौखट का तिलक करते हुए ’फूलदेई छम्मा देई’ कहकर मंगलकामना की जाती है.’’

ये भी पढ़ें- UP Politics: इस बीजेपी सांसद को स्वामी प्रसाद मौर्य ने बताया अपना फेवरेट, जानें क्या बोले सपा नेता?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget