एक्सप्लोरर

UP News: माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी गिरफ्तार! करीब नौ घंटे तक हुई पूछताछ

मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के बेटे और सुभासपा के विधायक अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) को ईडी (ED) ने करीब नौ घंटे तक कड़ी पूछताछ के बाद कथित तौर पर गिरफ्तार कर लिया है.

Mukhtar Ansari News: पूर्वांचल (Purvanchal) के माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे और सुभासपा के विधायक अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) को ईडी (ED) ने कथित तौर पर गिरफ्तार कर लिया है. ईडी की प्रयागराज (Prayagraj) यूनिट ने अब्बास अंसारी की कथित गिरफ्तारी नाटकीय अंदाज में की है. गिरफ्तारी से पहले अब्बास अंसारी तकरीबन नौ घंटे तक ईडी की कस्टडी में था. गिरफ्तार करने से पहले ईडी ने अब्बास से नौ घंटे तक कड़ी पूछताछ भी की थी.

विधायक अब्बास अंसारी की गिरफ्तारी मनी लांड्रिंग केस में हुई हैं. अब्बास अंसारी की कथित गिरफ्तारी के बाद अब ईडी मुख्तार अंसारी के परिवार के कुछ अन्य सदस्यों को भी जल्द ही हिरासत में लेकर उन पर कानूनी शिकंजा कस सकती है. ईडी ने कुछ दिनों पहले ही विधायक अब्बास अंसारी और उनकी मां अफशां अंसारी के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था. अभी तक ईडी ने गिरफ्तारी का औपचारिक एलान नहीं किया है. 

जयंत चौधरी की चिट्ठी का विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना दिया ये जवाब, कहा- मेरी कोई...

ईडी को थी ये आशंका
ईडी को इस बात की आशंका थी कि मनी लांड्रिंग केस में अब्बास और अफशां अंसारी गिरफ्तारी से बचने के लिए विदेश भाग सकते हैं. ईडी ने अब्बास अंसारी को भले ही गिरफ्तार कर लिया हो लेकिन उसके ड्राइवर रवि कुमार शर्मा को डेढ़ घंटे की पूछताछ के बाद छोड़ दिया है. हालांकि इससे पहले मई महीने में भी अब्बास अंसारी से पूछताछ कर चुकी थी. ईडी की टीम दो गाड़ियों के साथ अब्बास अंसारी को किसी सुरक्षित स्थान पर ले गई.

ईडी के साथ पुलिस की भी कई गाड़ियां शामिल थी. ईडी ने मनी लांड्रिंग केस में अब्बास अंसारी की गिरफ्तारी कर ली है. फिलहाल हिरासत में लिए जाने की पुष्टि हुई है. प्रयागराज में ईडी के दफ्तर में अब्बास अंसारी से दोपहर दो बजे से पूछताछ हो रही थी. रात के वक्त ईडी दफ्तर को अचानक छावनी में तब्दील कर दिया गया था. इसके बाद ही अब्बास अंसारी की गिरफ्तारी के कयास लगाए जा रहे थे. 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विनोद तावड़े बने यूपी प्रभारी, CM योगी ने इस अंदाज में दी बधाई
विनोद तावड़े बने यूपी प्रभारी, CM योगी ने इस अंदाज में दी बधाई
विनोद तावड़े को प्रभारी बनाकर BJP ने 2024 की गलती सुधारी? OBC चेहरे पर इसलिए लगाया दांव!
विनोद तावड़े को प्रभारी बनाकर BJP ने 2024 की गलती सुधारी? OBC चेहरे पर इसलिए लगाया दांव!
मेरठ में ब्लैकमेल कर होटल में नाबालिग से रेप! हिंदू संगठन ने पकड़ा आरोपी
मेरठ में ब्लैकमेल कर होटल में नाबालिग से रेप! हिंदू संगठन ने पकड़ा आरोपी
कन्नौज: बारिश से तालाब बना स्कूल, घुटनों तक पानी में फंसे बच्चे
कन्नौज: बारिश से तालाब बना स्कूल, घुटनों तक पानी में फंसे बच्चे

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget