एक्सप्लोरर

पुलवामा शहीद की बेटी-बेटे ने पिता का सपना किया पूरा, अब आसमान में भरेंगे उड़ान

Pulwama Attack Anniversary 2025: 14 फरवरी को पुलवाम की बरसी है. इस हमले में 44 जवान शहीद हो गए थे. इस हमले में आगरा के वीर सपूत कौशल कुमार रावत शहीद हो गए. परिवार ने सुनाए उनसे जुड़े रोचक किस्से.

Agra News Today: देश के लिए 14 फरवरी 2019 वो काला दिन है, जब 44 जांबाज जवान एक हमले में शहीद हो गए थे. आतंकवादियों ने कायरतापूर्ण तरीके से पुलवामा में सआरपीएफ के काफिले पर जानलेवा हमला कर दिया था, जिसमें जवान शहीद हो गए. इस घटना के बाद पूरे देश में मातम की लहर दौड़ गई. 

पुलवामा में आतंकवादियों के इस कायरतापूर्ण हमले के बाद देशवासियों आक्रोश दिखाई पड़ा. यह भारतीय सैन्य इतिहास के काले दिनों में से एक है. इस हमले में आगरा के लाल कौशल कुमार रावत भी शहीद हुए थे और उनकी शहादत पर परिवार सहित पूरे देश को गर्व है. पुलवामा की घटना में शहीद जवानों को पूरे देश ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी थी. 

इन जवानों की शहादत देश के युवाओं के लिए एक प्रेरणा है. आगरा के वीर सपूत कौशल कुमार रावत भी इस हमले शहीद हुए थे. घटना की 6वीं बरसी से पहले कौशल कुमार रावत के परिवार आंखे उनकों याद कर नम हो गईं. शहीद कौशल कुमार रावत ने जिन बच्चों के लिए सपने देखे थे, उन सपनों को बच्चे अपनी कड़ी मेहनत और लगन से पूरी कर रहे हैं. 

बच्चों ने किया सपना साकार
शहीद कौशल कुमार रावत की एक बेटी और दो बेटे हैं. शहीद की बेटी अपूर्वा रावत आज पायलट बन चुकी हैं, जो उनके पिता ने सपना देखा था. बेटी ने अपनी मेहनत और लगन से सपने को पूरा किया, साथ ही छोटा बेटा विकास भी पायलट है. बड़ा बेटा अभिषेक रावत एमबीबीएस डॉक्टर बनकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

शहीद की बेटी अपूर्वा इंडिगो एयरलाइंस में पायलट है. कभी पिता ने सपना देखा था कि मेरी बेटी पायलट बने और जब वह हवाई जहाज को उड़ाए तो उसमें सफर करूं. हालांकि बेटी के पायलट बनने पर वह साथ भले न हों पर बेटी ने पायलट बनने का सपना पूरा किया. आज बेटी और छोटा बेटा शहीद पिता की फोटो साथ में लेकर हवाई जहाज उड़ाते हैं और कहते हैं कि पिता हमारे साथ हैं और उनका आशीर्वाद साथ रहता है. 

'मुझे मेरे पति पर है गर्व'
शहीद की पत्नी ममता रावत ने बताया कि उनको गए हुए वर्षों हो गए. बहुत मुश्किल था उनके बिना बच्चों को पढ़ाना और समाज में एक बेहतर इंसान बनाना. वह अब हमारे साथ नहीं हैं पर हमें और बच्चों को उन पर बहुत गर्व है. उन्होंने बताया कि पति की मौत के बाद सरकार ने हमारी मदद की और जरुरत पड़ने पर हर संभव मदद का आश्वासन भी मिला. अब बच्चे बड़े हो गए हैं और अपने सपनों को पूरा कर रहे हैं. 

बेटी अपूर्वा का कहना है कि पिता का सपना था कि मैं पायलट बनूं और वह मेरी फ्लाइट में बैठे हैं, आज पायलट बन गई हूं और पिता का फोटो हमेशा अपने साथ रखती हूं. उन्होंने कहा कि जब भी हवाई जहाज उड़ाती हूं तो लगता है कि वह मेरे साथ हैं. 

पिता के नक्शे कदम पर चलना चाहता है बेटा
बड़ा बेटा अभिषेक कुमार रावत ने भी पिता के डॉक्टर बनाने के सपने को पूरा किया. अब वह अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए सीआरपीएफ ज्वाइन करता चाहते हैं. अभिषेक रावत का कहना है कि पापा का सपना था कि मैं डॉक्टर बनूं. मैं ने एमबीबीएस कर लिया है अब मैं सीआरपीएफ ज्वाइन करना चाहता हूं और अपनी डॉक्टरी सेवा सीआरपीएफ में देना चाहता हूं. मैं सीआरपीएफ में डॉक्टर के पद के लिए भर्ती होना चाहता हूं. 

ये भी पढ़ें: ममता कुलकर्णी का यूटर्न, महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा लिया वापस, नया वीडियो संदेश किया जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: टनल हादसे के बाद चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का किया निरीक्षण
Live: टनल हादसे के बाद चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का किया निरीक्षण
UP Election 2027: यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
उत्तराखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बढ़ा भूस्खलन का खतरा
उत्तराखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बढ़ा भूस्खलन का खतरा
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget