एक्सप्लोरर

पीएम मोदी को साल भर पहले जिस प्रोजेक्ट का करना था उद्धाटन, आज तक वह नहीं हो सका तैयार

प्रयागराज में पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट लापवाही का शिकार हो गया है। स्थिति यह है कि जिस कुंभ में पूरा किया जाना था वह अब तक पूर नहीं हो सका। स्वास्थ विभाग के प्रमुख सचिव रजनीश दुबे ने जिम्मेदार अधिकारियों को अल्टीमेटम देते हुये फटकार लगाई।

प्रयागराज, एबीपी गंगा। प्रयागराज में पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में हुई लापरवाही व लेटलतीफी को लेकर मातहतों पर जमकर बरसे यूपी के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव रजनीश दुबे। दरअसल प्रयागराज में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए पीएम मोदी के निर्देश पर मेडिकल कालेज कैम्पस में दो सौ बेड का सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक तैयार होना था। तकरीबन डेढ़ सौ करोड़ रूपये की लागत से तैयार होने वाले इस ब्लाक को पिछले साल सितम्बर महीने में ही तैयार हो जाना था और कुंभ मेले से पहले ही पीएम नरेंद्र मोदी को इसका उदघाटन भी करना था, लेकिन चौदह महीने की देरी के बावजूद ये प्रोजेक्ट अब भी अधर में लटका हुआ है। इस सुपर स्पेशलिटी ब्लाक की पांच मंज़िला इमारत तक अब तक बनकर तैयार नहीं हो सकी है।

दिसम्बर में पीएम मोदी का एक और दौरा प्रयागराज में प्रस्तावित है। ऐसे में अगले दौरे में पीएम मोदी से उदघाटन कराने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए यूपी के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव रजनीश दुबे आज प्रयागराज पहुंचे। यहां उन्होंने करीब दो घंटे तक इस ब्लाक का निरीक्षण किया और प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी ली। उन्होंने देखा कि चौदह महीने की देरी हो जाने के बावजूद अभी भी ब्लाक की बिल्डिंग तक तैयार नहीं हो सकी है। इस पर उन्होंने छानबीन शुरू की तो ज़िम्मेदार लोग अपना पल्ला झाड़ते हुए गेंद दूसरों के पाले में डालने लगे।

प्रमुख सचिव रजनीश दुबे इस पर खासे नाराज़ हुए और उन्होंने मातहतों के साथ ही काम करने वाली एजेंसियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने एसटीपी, पार्किंग और आक्सीजन प्लांट का काम बिलकुल नहीं शुरू होने पर खासी नाराज़गी जताई। उन्होंने पूरा प्रोजेक्ट हर हाल में पंद्रह दिसंबर तक पूरा किये जाने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने साफ़ लफ़्ज़ों में कहा कि यह आख़िरी डेडलाइन है और इसके बाद लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और काम पूरा न होने पर ज़िम्मेदार अफसरों व एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख सचिव ने कहा कि अब जनवरी महीने में इसका उदघाटन कराने की तैयारी है। उदघाटन पीएम नरेंद्र मोदी से कराना है या फिर किसी और से, इस बारे में आख़िरी फैसला शासन को करना है। इस सुपर स्पेशलिटी ब्लाक में किडनी और लीवर ट्रांसप्लांट की भी सुविधा होगी। इसके तैयार होने से अकेले प्रयागराज ही नहीं बल्कि आस पास के तमाम ज़िलों के गंभीर मरीजों को राहत मिलेगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव पर संजय निषाद का बड़ा दावा, 'लगता है 2027 में...'
यूपी चुनाव पर संजय निषाद का बड़ा दावा, 'लगता है 2027 में...'
गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा, दो तहसीलों में बाढ़ के हालात
गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा, दो तहसीलों में बाढ़ के हालात
कानपुर हत्याकांड: पार्टी में डांस, हत्यारों से फोन पर टच में थी बहू
कानपुर हत्याकांड: पार्टी में डांस, हत्यारों से फोन पर टच में थी बहू
बाढ़ पीड़ितों को दी Expiry दवा? अब स्वास्थ्य विभाग ने किया खंडन
बाढ़ पीड़ितों को दी Expiry दवा? अब स्वास्थ्य विभाग ने किया खंडन

वीडियोज

Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report
Sandeep Chaudhary | Haldwani Purification Case: खरगे का अपमान बिगाड़गी BJP का खेल? | UP | ABP News
Mahadangal | UP Election 2027: यूपी के चुनाव में अहीर-जहीर बनाम भगवा 'तीर'! | Chitra Tripathi | ABP
Bigg Boss 20 Episode 2 Review: Gullu, Aasif & Yung DSA में कौन बनेगा पहला Captain?
Juhi Mui: 😯Sanyam की नाराजगी में Juhi ने खुद को दी सजा! छोटी बांधकर बढ़ाई अपनी परेशानी। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेजीनगर उपचुनाव: हुमायूं कबीर ने चला दांव, गुलाम नबी आजाद को टिकट
रेजीनगर उपचुनाव: हुमायूं कबीर ने चला दांव, गुलाम नबी आजाद को टिकट
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
भारत न्यूजीलैंड दौरा: दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
Indore Jalebi Recipe: घर में कैसे बनाएं इंदौर की मशहूर जलेबी? इस आसान रेसिपी से मिलेगा गजब स्वाद
घर में कैसे बनाएं इंदौर की मशहूर जलेबी? इस आसान रेसिपी से मिलेगा गजब स्वाद
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
Embed widget