एक्सप्लोरर

यूपी: प्रियंका गांधी ने महिला पीसीएस अधिकारी के सुसाइड की जांच के लिये सीएम योगी को लिखा पत्र

बलिया में तैनात महिला पीसीएस मणिमंजरी राय द्वारा आत्महत्या किये जाने का मामला अब सियासी तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है. इस मामले में कांग्रेस महासचिव ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है. प्रियंका ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है

लखनऊ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की एक महिला पीसीएस अधिकारी द्वारा आत्महत्या के मामले में राज्य की योगी सरकार से जांच की मांग की है. इस संबंध में उन्होंने राज्य सरकार को पत्र लिखते हुये कहा कि बलिया में तैनात पीसीएस अधिकारी मणि मंजरी राय के साथ अचानक घटी दुखद घटना से उनके परिजन परेशान हैं. परिजनों का कहना है कि इसकी पारदर्शी जांच होनी चाहिए.

उन्होंने लिखा कि मैंने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर इसमें एक पारदर्शी जांच कर सभी तथ्यों को सामने लाने का निवेदन किया है. आशा है कि मणि मंजरी जी के परिजनों को न्याय मिलेगा.

गौरतलब है कि बलिया के मनियर नगर पंचायत में तैनात महिला PCS अधिशासी अधिकारी मणिमंजरी राय ने खुद के खिलाफ हो रहे षड्यंत्र से तंग आकर आत्महत्या कर ली. महिला अधिकारी के शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है. इस नोट में अधिकारी ने उल्लेख किया है कि वह दिल्ली, मुंबई से बचकर बलिया चली आईं, लेकिन यहां उन्हें रणनीति के तहत फंसाया गया है. इससे वह काफी दुखी हैं. फिलहाल पुलिस इसी सुसाइड नोट और अधिशासी अधिकारी की कॉल डिटेल के जरिए आत्महत्या की वजह का पता लगाने में जुटी है. ये भी पढ़ें. यूपी: नोएडा में कोरोना के संक्रमण पर नियंत्रण के लिए प्रशासन लगा रहा है रैपिड टेस्टिंग कैंप यूपी: कानपुर के बिकरू गांव पहुंची SIT की टीम, सबसे बड़े हत्याकांड की शुरु हुई तफ्तीश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget