एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी अब निकालेंगी नदी अधिकार यात्रा, एक मार्च को प्रयागराज से होगी शुरुआत

कांग्रेस पार्टी एक मार्च से नदी अधिकार यात्रा शुरू करने जा रही है. नदी अधिकार यात्रा की शुरुआत एक मार्च को प्रयागराज के उसी बसवार गांव से होगी, जहां प्रियंका गांधी ने निषाद समुदाय के लोगों के बीच चौपाल लगाई थी.

प्रयागराज: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गंगा और यमुना नदी में नाव पर यात्रा कर पिछड़े वर्ग के वोटरों को साधने की कोशिश करेंगी. प्रियंका के निर्देश पर उनकी कांग्रेस पार्टी एक मार्च से नदी अधिकार यात्रा शुरू करने जा रही है. 20 दिनों की इस यात्रा की शुरुआत प्रियंका गांधी वाड्रा के पुरखों के शहर संगम नगरी प्रयागराज से होगी. तकरीबन 400 किलोमीटर की इस यात्रा में मिर्जापुर, वाराणसी और बलिया समेत कुछ जगहों पर खुद प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी. यात्रा का समापन 20 मार्च को बलिया के बैरिया घाट पर होगा.

बसवार गांव से होगी शुरुआत इस यात्रा में गंगा और यमुना के किनारे के 600 गांवों में रहने वाले निषादों और पिछड़ी जातियों को दूसरे लोगों को साधने की कवायद की जाएगी. ये यात्रा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर निकाली जा रही है. यात्रा के आयोजन की जिम्मेदारी यूपी में पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ को दी गई है. नदी अधिकार यात्रा की शुरुआत एक मार्च को प्रयागराज के उसी बसवार गांव से होगी, जहां प्रियंका गांधी ने निषाद समुदाय के लोगों के बीच चौपाल लगाई थी. प्रियंका ने यहां पुलिस ज़्यादती का शिकार हुए निषादों को नावों की मरम्मत के लिए 10 लाख रूपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया है. इसके अलावा उन्होंने कुछ नाविकों की बच्चियों के लिए उपहार में कपड़े भी भेजे हैं.

यूपी में सक्रिय हैं प्रियंका गांधी प्रियंका गांधी इन दिनों अपने पुरखों के शहर प्रयागराज को ही केंद्र बनाकर यूपी में सक्रिय हैं. प्रयागराज में 11 फरवरी को उन्होंने मौनी अमावस्या के दिन संगम में आस्था की डुबकी लगाकर आस्था यात्रा की थी तो उसके 10 दिन बाद 21 फरवरी को उन्होंने बसवार गांव में निषाद समुदाय के बीच चौपाल लगाकर तीन किलोमीटर तक यमुना के कछार में पैदल यात्रा भी की थी.

लोगों को जागरूक किया जाएगा प्रियंका इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भी प्रयागराज से वाराणसी के बीच तीन दिनों की बोट यात्रा निकाल चुकी हैं. यूपी कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज यादव के मुताबिक इस यात्रा के जरिए नदियों के अधिकार को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा. प्रयागराज में कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष नफीस अनवर के मुताबिक प्रियंका गांधी प्रयागराज को अपनी सियासत का केंद्र बनाकर पूरे देश को संदेश देना चाहती हैं.

ये भी पढ़ें:

राहुल गांधी के बयान पर भड़कीं कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह, कहा-'अमेठी के लोगों से माफी मांगें'

चमोली आपदा में लापता लोगों के अब जारी हो सकेंगे मृत्यु प्रमाण पत्र, उत्तराखंड शासन ने जारी किया आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20 World Cup 2026: भारत की जीत के लिए परमार्थ निकेतन में यज्ञ, स्वामी चिदानंद सरस्वती ने की प्रार्थना
T20 World Cup 2026: भारत की जीत के लिए परमार्थ निकेतन में यज्ञ, स्वामी चिदानंद सरस्वती ने की प्रार्थना
‘अमेरिका का आदेश नहीं मानता भारत’, ईरान-इजरायल तनाव के बीच बोले VHP अध्यक्ष, तेल पर भी दिया बयान
‘अमेरिका का आदेश नहीं मानता भारत’, ईरान-इजरायल तनाव के बीच बोले VHP अध्यक्ष, तेल पर भी दिया बयान
Deoria News: ‘मुझे सवर्ण होने की मिल रही सजा’, BJP नेता अमित सिंह बबलू का राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम पर आरोप
‘मुझे सवर्ण होने की मिल रही सजा’, BJP नेता अमित सिंह बबलू का राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम पर आरोप
UP News: ममता बनर्जी के समर्थन में आए सपा MLC आशुतोष सिन्हा, बोले- BJP शासित राज्यों की हालत भी देखिए
ममता बनर्जी के समर्थन में आए सपा MLC आशुतोष सिन्हा, बोले- BJP शासित राज्यों की हालत भी देखिए

वीडियोज

Bollywood News: रैपर Badshah के नए गाने Tateeree पर मचा विवाद (08-03-2026)
Pati Brahmachari:😕Suraj के आँसू, Isha की कड़वाहट! क्या अधूरा रह जाएगा यह प्यार? #sbs
Iran Israel War: ईरान से अमेरिका और इजरायल के बीच जंग के 10 Updates | Donald Trump
Iran Israel War: ईरान का वार एलर्ट! IRGC बोली- '6 महीने तक भीषण जंग लड़ सकते हैं' | Trump | Breaking
Aage Ka Agenda: महायुद्ध में अब तक कितनी तबाही | Iran Israel War | America | Trump | Ashish Singh

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Supreme Leader: कौन होगा खामेनेई का उत्तराधिकारी? जंग के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर के नाम पर बनी सहमति
कौन होगा खामेनेई का उत्तराधिकारी? जंग के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर के नाम पर बनी सहमति
Punjab Budget 2026: पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली सभी टीमों की लिस्ट, भारत कब और कितनी बार जीता? NZ के नाम कितनी ट्रॉफी
टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली सभी टीमों की लिस्ट, भारत कब और कितनी बार जीता? NZ के नाम कितनी ट्रॉफी
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
'कल्कि 2898 AD' के लिए कमल हासन को मिली थी मोटी फीस, फिल्म मेकर युगी सेतु ने किया खुलासा
'कल्कि 2898 AD' के लिए कमल हासन को मिली थी मोटी फीस, फिल्म मेकर युगी सेतु ने किया खुलासा
'खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे', सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया ये जवाब
'खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे', सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया ये जवाब
Maruti Celerio या Tata Tiago, पहली नौकरी वालों के लिए कौन-सी गाड़ी खरीदना बेस्ट? यहां जानिए डिटेल्स
Maruti Celerio या Tata Tiago, पहली नौकरी वालों के लिए कौन-सी गाड़ी खरीदना बेस्ट?
T-20 WC Final: 12 लाख रुपये में बिक रहा सबसे महंगा टिकट? सोशल मीडिया पोस्ट ने लोगों के उड़ाए होश
T-20 WC Final: 12 लाख रुपये में बिक रहा सबसे महंगा टिकट? सोशल मीडिया पोस्ट ने लोगों के उड़ाए होश
Embed widget