एक्सप्लोरर

Priyanka Gandhi: कांग्रेस का यूपी चुनाव पर बड़ा दांव, 40 फीसदी टिकट महिलाओं को दिये जाएंगे

UP Election 2022: यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस ने एक नया दांव चला है. प्रियंका गांधी ने एलान किया है कि वे 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देंगी.

UP Election 2022: आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं. इसकी शुरुआत प्रियंका ने आगामी चुनाव में टिकट बांटने को लेकर एक बड़ी घोषणा के साथ की है. प्रियंका गांधी ने ऐलान किया है कि, आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 40 फीसद सीटों पर महिलाओं को टिकट देगी. इसके साथ ही पार्टी ने स्लोगन दिया है की "लड़की हूँ, लड़ सकती हूं". हालांकि जब उनसे ये सवाल किया गया कि क्या पंजाब में भी कांग्रेस ऐसा करेगी तो उन्होंने ये कहकर टाल दिया कि वो यूपी की प्रभारी हैं.

आगे आएं महिलाएं

प्रियंका ने कहा कि, इस फैसले से महिलायें राजनीति में पूरी भागीदार होंगी. उन्होंने कहा कि, 2019 के चुनाव में जब आयी थी तो इलाहाबाद विवि की कुछ लड़कियां मिली थी. उन्होंने बताया था कि होस्टल में लड़के लड़कियों के लिए कानून अलग थे. ये निर्णय उनके लिए है. प्रियंका ने हाथरस, उन्नाव समेत तमाम उदाहरण देकर कहा कि, ये फैसला उन महिलाओं के लिए है. प्रियंका ने कहा कि यहां नफरत का बोलबाला है. सब महिला सुरक्षा की बात करते हैं, लेकिन है नहीं. उन्होंने कहा कि, पार्टी ने टिकट के लिए 15 नवंबर तक आवेदन पत्र मांगे हैं. जो बहन लड़ना चाहती आये, मौका मिलेगा.

2024 में इससे अधिक महिलाओं को मिल सकता है मौका 

प्रियंका ने कहा कि, उनका बस चलता तो 50 फीसदी आरक्षण करती टिकट बांटने में, इसके पीछे मुख्य सोच ये भी है कि, महिला एक जुट होकर फ़ोर्स नहीं बन रहीं, उसे जाति धर्म में बांटा जा रहा. महिला को टिकट जाति के नहीं, सक्षमता के आधार पर दिया जाएगा. उसके क्षेत्र में लोग कितना पसंद करते हैं. 2024 में इससे अधिक महिलाओं को मौका मिल सकता है. प्रियंका ने कहा कि, उनकी लड़ाई एक नए तरीके की राजनीति को लेकर है. जहां गयी देखा कि, जो लड़ नहीं पा रहा उसे कुचला जा रहा है. ऐसी राजनीति हो यूपी में जिसमे करुणा, सेवा का भाव हो, सिर्फ मारने, कुचलने, सत्ता के दुरुपयोग की राजनीति न हो.

यूपी चुनाव पर बड़ा असर

इस फैसले पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि यूपी चुनाव में इसका असर दिखेगा. महिलाओं को उनका अधिकार मिलेगा. कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने कहा कि, ये यूपी की राजनीति में एक ऐतिहासिक फैसला है. महिलाओं को सशक्त करने, उनके अधिकार दिलाने के लिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ये घोषणा मैनिफेस्टो में नहीं की है, बल्कि चुनाव से पहले ही दिख दिया कि, महिलाएं उनकी प्राथमिकता में हैं. महिलाओं ने भी प्रियंका के फैसले से खुशी जताई.

ये भी पढ़ें.

Basti News: सीएम योगी ने बस्ती जिले से संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की, दस्तक अभियान को दिखाई हरी झंडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget