एक्सप्लोरर

Basti News: सीएम योगी ने बस्ती जिले से संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की, दस्तक अभियान को दिखाई हरी झंडी

CM Yogi Adityanath ने कहा कि, इंसेफ्लाइटिस पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए अभिशाप था. लेकिन अब विशेष प्रयास के बाद हमने 75 फीसदी तक इस पर नियंत्रण पा लिया है.

CM Yogi Adityanath ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरूआत बस्ती जिले से की. उन्होंने कहा कि, संचारी रोग नियंत्रण का अभियान बस्ती से प्रारम्भ हो रहा है. जिस एक इंसेफ्लाइटिस महामारी ने यहां के मासूमों को 4 दशक तक अनवरत रूप से निगलने का काम किया था, उस महामारी के लिए इस अभियान का हम लोगों ने शुभारम्भ किया था. पहले चरण में गोरखपुर, बस्ती मण्डल के 7 जनपद इस कार्यक्रम के प्रयोग स्थल रहे, लेकिन धीरे-धीरे प्रदेश के उन 38 जनपदों जहां पर इंसेफ्लाइटिस यानी दिमागी बुखार के पीडित थे और व्यापक पैमाने पर मौतें होती थी, उन सभी स्थलों पर हम लोगों ने व्यापक तौर पर इस अभियान को शुरू किया.

तीन सालों में 75 फीसदी इंसेफ्लाइटिस पर रोक 

3 वर्षों में हम लोगों ने इंसेफ्लाइटिस को 75 प्रतिशत नियंत्रित और मौत के आंकडों को 5 फीसदी तक नियंत्रित करने में सफलता पाई. आज मैं कह सकता हूं दिमागी बुखार जो पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए अभिशाप बन चुका था, आज मैं कह सकता हूं दिमागी बुखार आज पूर्वी उत्तर प्रदेश से उन्मूलन के अंतिम दौर में चल रहा है.

मौसमी बीमारियों से सतर्क रहें 

सीएम ने कहा कि, ये मौसमी बीमारियां हैं, जो मौसम के साथ आती हैं और व्यापक नुकसान करके चली जाती हैं. जब असमय मौसम बिगडता है तो तमाम बीमारियां छोड कर जाता है. ऐसे में हमें उन बीमारियों के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है. अगर समय रहते हम सावधान नहीं होंगे तो क्या होगा, जल जमाव होगा, मच्छर होंगे गंदगी होगी, मलेरिया, डायरिया, डेंगू होगा. इन बीमारियों से बचाने के लिए 2017 से प्रदेश सरकार वर्ष में तीन बार इस तरह का अभियान चलाती है. अभी यह खतरा 15 नवम्बर तक बना रहेगा. इस लिए सब को सावधान रहना चाहिए. इस अभियान के जरिए व्यापक पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, लोगों को जागरूक कर सावधान किया जाएगा.

कल तक 100 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग जाएगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, कोरोना महामारी ने देश और दुनिया में बहुत कुछ बदलाव लाया है, बहुत से लोगों ने कोरोना में अपने प्रियजनों को खोया है. उन के प्रति हमारी संवेदना है. ऐसे परिवारों को 50 हजार रुपए के कम्पंशेसन की कार्यवाही सरकार ने शुरू कर दी है. कोरोना महामारी से बचाव के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में जो कार्य हुआ है, आज उस का परिणाम है कि, पहली बार भारत ने किसी महामारी से बचाव के लिए एक नहीं दो-दो वैक्सीन विकसित की. कल तक पूरे देश के अंदर 100 करोड लोगों को स्वदेशी वैक्सीन लग जाएगी, यूपी में भी 12 करोड लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है.

ये भी पढ़ें.

Ayodhya Mandir: पीएम नरेंद्र मोदी की इच्छा, सूर्य की किरणें रामलला तक पहुंचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget