एक्सप्लोरर

'मिशन शक्ति' के अगले ही दिन प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर तंज, कहा- बेटी बचा रहे हो या अपराधी ?

मिशन शक्ति की शुरुआत के अगले ही दिन बीजेपी विधायक ने थाने से छेड़छाड़ का आरोपी छुड़ा लिया. जिसे लेकर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर तंज कसा है.

दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार इन दिनों बेटियों की सुरक्षा को लेकर निशाने पर है. ऐसे में होने वाली एक-एक घटना इन दिनों बड़ा राजनीतिक मुद्दा भी बन रही है. अब ऐसी ही एक घटना को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर निशाना साधा है. प्रियंका गांधी ने लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर पूछा है कि सरकार बेटियों को बचा रही है या अपराधियों को. प्रियंका गांधी ने इस बारे में ट्वीट भी किया.

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर बीजेपी नेता की गुंडई की ख़बर साझा करते हुए लिखा, ''क्या यूपी के सीएम बताएंगे कि यह किस ‘मिशन’ के तहत हो रहा है? बेटी बचाओ या अपराधी बचाओ?.'' उल्लेखनीय है कि लखीमपुर खीरी में बीजेपी विधायक ने अपने बेटे के साथ मिलकर थाने पर धावा बोल दिया. विधायक इस दौरान छेड़छाड़ के आरोपी को छुड़ाकर अपने साथ ले गए. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. प्रियंका गांधी ने इसी घटना को लेकर योगी सरकार से सवाल किया है.

योगी के 'मिशन' पर तंज

गौरतलब है कि शनिवार को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर से 'मिशन शक्ति' की शुरुआत की है. सीएम योगी ने इस दौरान कहा, ''जो लोग नारी गरिमा और स्वाभिमान को दुष्प्रभावित करने की कोशिश करेंगे, बेटियों पर बुरी नजर डालेंगे, उनके लिए उत्तर प्रदेश की धरती पर कोई जगह नहीं है. यह लोग सभ्य समाज के लिए कलंक हैं. उत्तर प्रदेश सरकार ऐसे अपराधियों से पूरी कठोरता से निपटेगी. इनकी दुर्गति तय है.'' इसी के चलते प्रियंका गांधी ने तंज कसा कि लखीमपुर की घटना किस मिशन के तहत हुई है.

ये भी पढ़ेंः कानपुरः दबंगों ने जमीनी विवाद में पिता-पुत्र पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, हालत गंभीर

हाथरस के पीड़ित परिवार को संजय सिंह ने दिया न्यौता, कहा- मैं अपने आवास पर साथ रखने को तैयार  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget