एक्सप्लोरर

लखनऊ पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, राजभवन में न्यायाधीशों के साथ करेंगे मुलाकात

कानपुर दौरे के बाद राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द सोमवार को लखनऊ पहुंचे. वे यहां आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

लखनऊ: राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द आज से लखनऊ के दो दिन के दौरे पर आए हैं. कानपुर से प्रेसिडेंशियल एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना होने के बाद उन्नाव होते हुए राष्ट्रपति अपनी पत्नी और बेटी के साथ लखनऊ के चारबाग रेलवे स्ट्रेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर एक पर उतरे. जहां पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया. राष्ट्रपति इसके बाद राजभवन के लिए सीधे निकल गए.

राजभवन में कार्यक्रम

राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन सतर्क है और तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सेना की खुफिया इकाई को भी अलर्ट कर दिया गया है. चारबाग रेलवे स्टेशन के आसपास लोगों की हर गतिविधि पर अफसर पैनी नजर रख रहे हैं. राजभवन में न्यायाधीशों के साथ हाई टी का कार्यक्रम है. इस दौरान चीफ जस्टिस आफ इंडिया भी मौजूद रहेंगे. इसके बाद आज का उनका कार्यक्रम राजभवन में आरक्षित है.

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द मंगलवार को लोकभवन से दिन में डॉ. आंबेडकर सांस्कृतिक केंद्र का वर्चुअल शिलान्यास भी करेंगे. लोकभवन में उनका करीब एक घंटे का कार्यक्रम प्रस्तावित है. कार्यक्रम की समाप्ति के बाद मंगलवार शाम को राष्ट्रपति राजभवन से चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे. उनकी सुरक्षा के लिहाज से एयरपोर्ट के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.

कानपुर में महिला की मौत के बाद लखनऊ पुलिस अलर्ट

उनके आगमन पर दो दिन शहर में सड़कों पर कई जगह रूट डाइवर्जन रहेगा. विभिन्न मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी, जबकि उनके कार्यक्रम के दौरान छोटे वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया जाएगा. कानपुर में राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान फ्लाईओवर का ट्रैफिक रोके जाने से एंबुलेंस में एक महिला की मौत हो गई थी. इसको ध्यान में रखते हुए लखनऊ पुलिस अलर्ट हो गई है. पुलिस ने जाम में इमरजेंसी वाहनों में फंसे लोगों के लिए तीन नंबर जारी किए है. सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस कर्मी एंबुलेंस और इमरजेंसी वाहनों को जाम से मुक्त कराएंगे.

आपातकालीन नंबर जारी किये गये

लखनऊ पुलिस ने ट्रैफिक जाम में फंसने पर एंबुलेंस और अन्य वाहनों के लिए इमरजेंसी नंबर जारी किया है. कोई भी जाम में फंसने पर 6389304141, 6389304242, 9454405155 पर कॉल करके मदद ले सकते हैं. डीसीपी ट्रैफिक रईस अख्तर ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन पर सोमवार और मंगलवार को कार्यक्रम समाप्त होने तक राजधानी में कई रास्तों का ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा.

ये भी पढ़ें.

आपके काम की खबर, साइबर ठगी से बचाएगा ये नंबर और ट्रांजेक्शन हो जायेगी होल्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
'गठबंधन के सभी रास्ते अभी खुले...', यूपी चुनाव से पहले चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान
'गठबंधन के सभी रास्ते अभी खुले...', यूपी चुनाव से पहले चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान
मुजफ्फरनगर में हेड कांस्टेबल पर फायरिंग, बुलेटप्रूफ जैकेट पर उठे सवाल
मुजफ्फरनगर में हेड कांस्टेबल पर फायरिंग, बुलेटप्रूफ जैकेट पर उठे सवाल
'कांग्रेस बताए, इतना पैसा कहां से आ रहा', रामलीला मैदान रैली पर राजभर का तंज
'कांग्रेस बताए, इतना पैसा कहां से आ रहा', रामलीला मैदान रैली पर राजभर का तंज

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
Embed widget