एक्सप्लोरर

सूरज की तपिश से प्रयागराज का जन जीवन हुआ बेहाल

प्रयागराज में चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान 47. 6 डिग्री रिकार्ड किया गया। जो पूरे देश में सबसे ज़्यादा है।

एबीपी गंगा, संगम के शहर प्रयागराज में मौसम का मिजाज लगातार बिगाडता जा रहा है। यहां दिन प्रतिदिन आसमान से आग बरस रही है और तापमान अडतालीस डिग्री के करीब पहुंच गया है। बीते चौबीस घंटे में यहां का अधिकतम तापमान 47. 6 डिग्री रिकार्ड किया गया। जो पूरे देश में सबसे ज़्यादा है। सूरज की तपिश और लू के थपेड़ों के चलते प्रयागराज का जन जीवन बेहाल हो गया है। यहां दिन चढ़ते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है और लोग बेहद ज़रूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलते हैं। सूरज की तपिश से प्रयागराज का जन जीवन हुआ बेहाल सूरज की तपिश से प्रयागराज का जन जीवन हुआ बेहाल प्रयागराज में लगातार दो दिनों से पारा सैंतालीस का आंकड़ा पार कर रहा है, जबकि अकेले मई महीने में यहां नौ बार तापमान छियालीस डिग्री पर रहा है। रिकार्ड तोड़ गर्मी की वजह से रोज़ाना सैकड़ों लोग हीट स्ट्रोक का शिकार हो गए है और अलग-अलग अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। प्रयागराज में मानसून पचीस जून के करीब दस्तक देगा। ऐसे में यहां के लोगों को फिलहाल झुलसा देने वाली गर्मी से निजात नहीं मिलने वाली है। गर्मी के चलते यहां के स्कूल तीस अप्रैल से ही बंद हो गए थे। प्रयागराज में बुधवार को अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री रिकार्ड किया गया, जबकि मंगलवार को यह 47.3 डिग्री था। आज दोपहर बारह बजे ही पारा छियालीस डिग्री का आंकड़ा पार हो चुका है। आज भी आसमान से आग बरस रही है। इस भीषण गर्मी में कूलर और पंखे पहले ही जवाब दे चुके थे, लेकिन अब एसी भी पूरी तरह निजात दिला पाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। सूर्य देव की यह नाराज़गी न सिर्फ लोगों को परेशान कर रही है, बल्कि उनकी ज़िंदगी और सेहत पर भारी भी पड़ रही है। तमाम लोग सड़कों पर चलते हुए अचानक गश खाकर गिर रहे हैं। सूरज की तपिश से प्रयागराज का जन जीवन हुआ बेहाल सूरज की तपिश से प्रयागराज का जन जीवन हुआ बेहाल प्रशासन द्वारा प्याऊ के इंतजाम नहीं किए जाने से लोगों को खासी दिक्कत हो रही है। लोगों का मानना है कि जब मई महीने में यह हाल है तो जून में क्या होगा। सूरज की तपिश के चलते सड़कों पर अघोषित कर्फ्यू सा नजारा है। वैसे मौसम के जानकारों का कहना है कि लगातार पड़ रही भीषण गर्मी इस बार अच्छे मानसून का संकेत है। प्रयागराज के लोग तो अब इस गर्मी से बेहाल होकर ईश्वर से राहत बरसाने की दुआएं कर रहे हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने कि UPCL-पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
CM धामी ने कि UPCL-पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
'BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', UP के मंत्रियों का अखिलेश पर हमला
'BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', UP के मंत्रियों का अखिलेश पर हमला
'जीते तो जनसमर्थन, हारे तो चुनाव आयोग दोषी', MLC चुनाव पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
'जीते तो जनसमर्थन, हारे तो चुनाव आयोग दोषी', MLC चुनाव पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
‘विपक्षी नेताओं को रोने की बीमारी’, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का अखिलेश यादव पर तंज
‘विपक्षी नेताओं को रोने की बीमारी’, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का अखिलेश यादव पर तंज

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget