एक्सप्लोरर

Prayagraj Violence: प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद सहित 10 लोगों पर लगा गैंगस्टर, जानें- क्या है आरोप?

Prayagraj Violence Case: नूपुर शर्मा के आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ 10 जून 2022 को अटाला में हिंसा हुई थी. आरोप था कि जावेद पंप ने वाट्सऐप मैसेज कर मदरसे के छात्रों सहित अन्य युवकों को भड़काया था.

UP News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj) के अटाला (Atala) इलाके में बीजेपी (BJP) नेता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) के आपत्तिजनक बयान के बाद पिछले साल हुई हिंसा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. इस हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद (Javed Mohammad) उर्फ जावेद पंप समेत 10 लोगों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है. पुलिस ने जावेद मोहम्मद, फैसल रजा, आरिफ अली, आतिफ अहमद, अहमद अली, इलियास, आसिफ, अब्दुल रहमान, हमजा अंसारी और आमिर खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया.

यूपी गिरोह बंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पिछले साल आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी के विरोध में 10 जून 2022 को अटाला में हिंसा हुई थी. आरोप था कि जावेद पंप ने वाट्सऐप मैसेज कर मदरसे के छात्रों सहित अन्य युवकों को भड़काया था. उग्र भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और आगजनी शुरू कर दी थी. हमले में तत्कालीन एडीजी, आईजी और एसपी सिटी समेत एक दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे. पुलिस और पीएसी की गाड़ियां जला दी गई थीं.

पुलिस ने 70 नामजद और 5000 अज्ञात के खिलाफ किया था केस

वहीं भीड़ में शामिल छोटे बच्चों को आगे कर अटाला में रहने वाले लोगों के घरों पर भी पथराव किया गया था. इस बवाल के बाद पुलिस ने जावेद पंप को मास्टरमाइंड बनाते हुए 70 नामजद और 5000 अज्ञात के खिलाफ खुल्दाबाद थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. इसके अलावा आगजनी से संबंधित करेली और खुल्दाबाद दोनों थानों में अन्य मुकदमे दर्ज हुए थे. घटना के तीसरे दिन प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने जावेद मोहम्मद के घर पर बुलडोजर चला दिया था. साथ ही जावेद पंप को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. जावेद पंप अभी भी देवरिया जेल में बंद है. बता दें कि नूपुर शर्मा के आपत्तिजनक बयान के बाद देश के अलग-अलग शहरों में हिंसा हुई थी.

ये भी पढ़ें- UP News: यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, 17 लाख रुपये का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget