एक्सप्लोरर

UP News: यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, 17 लाख रुपये का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार

UP STF: यूपी एसटीएफ ने ओडिशा से अवैध गांजा लाकर यूपी के अलग-अलग जिलों में ऊंचे दामों पर सप्लाई करने के आरोपी अरुण कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है. आरोपी गाजीपुर जिले का रहने वाला है.

UP Crime News: उत्तर प्रदेश एसटीएफ (UP STF) की प्रयागराज (Prayagraj) यूनिट को मिली बड़ी कामयाबी मिली है. एसटीएफ ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. साथ ही गिरोह के एक सक्रिय सदस्य अरुण कुमार सिंह (Arun Kumar Singh) को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर के कब्जे से 66.4 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है. बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 17 लाख रुपये है.

टोयोटा इटीयोस कार में कैविटी बनाकर अवैध गांजे की सप्लाई की जा रही थी. आरोपी के कब्जे से टोयोटा इटीयोस कार, आधार कार्ड, 4 मोबाइल फोन, पैन कार्ड, डेबिट कार्ड और नगद रुपये बरामद किए गए हैं. यूपी एसटीएफ ने अतरैला शिव गुलाम टोल प्लाजा थाना लालगंज मिर्जापुर से आरोपी को गिरफ्तार किया है. एसटीएफ सीओ नवेंदु कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई.

ओडिशा से अवैध गांजा लाकर यूपी में सप्लाई करता था आरोपी

ओडिशा से अवैध मादक पदार्थों की खेप लाई जा रही थी. गिरफ्तार आरोपी अरुण कुमार सिंह गाजीपुर जिले का रहने वाला है. आरोपी ओडिशा से अवैध गांजा लाकर यूपी के अलग-अलग जिलों में ऊंचे दामों पर सप्लाई करता था. यूपी एसटीएफ ने मिर्जापुर के लालगंज थाने में आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के साथ ही एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है. लालगंज थाना पुलिस एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

एसटीएफ ने हाथी का दांत बेचने वाले गैंग का भी किया था खुलासा

इससे पहले यूपी एसटीएफ ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हाथी का दांत बेचने आए इंटर-स्टेट स्मगलर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया था. आरोपियों के बैग में रखा 1,800 ग्राम का हाथी दांत भी बरामद हुआ था. एसटीएफ ने कार को भी सीज किया था, जिसका इस्तेमाल हाथी दांत की तस्करी के लिए किया जा रहा था. दोनों तस्कर अंकुर माथुर और रजत पवार ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चिपियाना गांव के पास उपवन कॉलोनी में हाथी दांत का सौदा करने आए थे. उसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के बाद कार सवार दोनों तस्करों को दबोचा गया था.

ये भी पढ़ें- Ghosi Bypoll 2023: घोसी उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर फेंकी गई स्याही, बोले- 'इसका जवाब...'

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget