एक्सप्लोरर

बदायूं गैंगरेप: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कही बड़ी बात, बोले- दोषियों को कानूनी दायरे में कुचल देगी सरकार

बदायूं के चर्चित रेप और मर्डर केस को लेकर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार पूरी तरह संवेदनशील है. मामले से जुड़े अपराधी चाहे जितने भी रसूखदार हों, उन्हें कतई बख्शा नहीं जाएगा.

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि उनकी सरकार बदायूं के चर्चित रेप और मर्डर केस के दोषियों को कानूनी दायरे में कुचलने का काम करेगी. दोषियों के खिलाफ इतनी कठोर कार्रवाई की जाएगी जिसका अंजाम देखने के बाद अपराधी कोई भी गलती करने से पहले सौ बार सोचेंगे. दोषियों के खिलाफ सबूत जुटाकर मामले का ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा और उन्हें कम से कम समय में सजा दिलाने का काम किया जाएगा.

अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा केशव प्रसाद मौर्य के मुताबिक बदायूं की घटना बेहद गंभीर है और इस मामले को लेकर सरकार पूरी तरह संवेदनशील है. उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े अपराधी चाहे जितने भी रसूखदार हों, उन्हें कतई बख्शा नहीं जाएगा. इस मामले को लेकर विपक्षी पार्टियों की तरफ से उठाए जा रहे सवाल पर केशव मौर्य ने कहा कि विपक्ष मुद्दा विहीन हो गया है, इसलिए ऐसे संवेदनशील मामलों में भी सियासत कर रहा है.

सीएम योगी ने तलब की रिपोर्ट बता दें कि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदायूं की वारदात को गंभीरता से लेते हुए बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक से रिपोर्ट तलब की है. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि जरूरत पड़ने पर मामले की जांच में विशेष कार्य बल की मदद ली जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और मामले की सुनवाई त्वरित अदालत में की जाए. पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज गौरतलब है कि, बदायूं गैंगरेप मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी संकल्प शर्मा ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले एसपी ने हल्का इंचार्ज अमरजीत सिंह को निलंबित कर दिया है. निलंबित एसओ राघवेंद्र प्रताप और हल्का इंचार्ज अमरजीत सिंह के खिलाफ धारा 166 A के तहत उघैती थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है.

गिरफ्त में आया मुख्य आरोपी बता दें कि, आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता के साथ सामूहिक बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी महंत सत्यनारायण को गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है. जिलाधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि गुरुवार रात को महंत सत्यनारायण को उघैती पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में उसके एक अनुयायी के घर से गिरफ्तार किया गया.

ये भी पढ़ें:

बुलंदशहर: शराब पीने से 5 की मौत, 15 लोगों की हालत गंभीर, थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

बदायूं गैंगरेप: मुख्य आरोपी सत्यनारायण गिरफ्तार, जानें- इस घटना से जुड़ी अबतक की बड़ी बातें

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget