एक्सप्लोरर

बदायूं गैंगरेप: मुख्य आरोपी सत्यनारायण गिरफ्तार, जानें- इस घटना से जुड़ी अबतक की बड़ी बातें

बदायूं में जिस महिला के साथ हैवानियत की गई महिला की उम्र करीब 50 साल थी. मामले में योगी सरकार ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये हैं. पुलिस ने मुख्य आरोपी सत्यनारायण को गिरफ्तार कर लिया है.

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में रविवार शाम एक ऐसी घटना हुई जिसने महिला सुरक्षा के दावों पर एक बार फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं. परिवार के आरोपों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जो मामला दर्ज किया है उसमें गैंगरेप की धारा और हत्या की धारा के तहत कार्रवाई की जा रही है. चलिए आपको बताते हैं बदायूं गैंगरेप केस से जुड़ी बड़ी बातें.

मुख्य आरोपी गिरफ्तार उत्तर प्रदेश के बदायूं में 50 वर्षीय महिला के साथ हैवानियत के बाद हत्या के मामले में मुख्य आरोपी महंत सत्यनारायण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. महंत सत्यनारायण दो दिन से फरार था. पुलिस ने मुख्य आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. जिस महिला के साथ हैवानियत की वो साल 2005 से आंगनबाड़ी में काम कर रही थी. घर में वही अकेले कमाने वाली थीं. पति मानसिक तौर पर ठीक नहीं है.

महिला के पास आया फोन तीन जनवरी रविवार शाम को करीब 5 बजे के आसपास मृतक महिला के पास मंदिर के बाबा का फोन आता है. जिसके बाद मृतक महिला अपने बच्चों से ये कहकर जाती है कि इंतजार ना करें क्योंकि उसी मंदिर के पास ही उनका मायका भी है और वो रात में वहीं रुकेगी. इतना कहने के बाद मृतक महिला मंदिर जाने के लिए निकल जाती है.

सीएम योगी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश बदायूं में महिला के साथ गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में योगी सरकार ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये हैं. सीएम योगी ने आरोपियों पर NSA के तहत कार्रवाई करने का आदेश दिया है. वहीं, विपक्ष ने इस घटना पर योगी सरकार को घेरने की कोशिश की है. बसपा सुप्रीमो मायावती, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और सपा ने घटना को लेकर ट्वीट के जरिए सरकार पर जमकर निशाना साधा है.

सपा ने सरकार को घेरा समाजवादी पार्टी ने इस घटना पर सरकार को घेरते हुए एक ट्वीट में कहा, "यूपी के बदायूं में पूजा करने गई 50 वर्षीय आंगनबाड़ी सहायिका के साथ गैंगरेप और फिर उसके बाद उसकी निर्मम हत्या ने संपूर्ण मानवता को शर्मसार कर दिया है. डूब मरें सत्ताधीश, जो महिला सुरक्षा के सिर्फ झूठे दावे करते हैं. दोषियों को जल्द से जल्द सख्त सजा दिला कर न्याय किया जाए."

सरकार घटना को गंभीरता से ले बसपा प्रमुख मायावती ने घटना की निंदा करते हुए ट्वीट में कहा, "उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक महिला के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की घटना अति दुःखद व अति निन्दनीय है. राज्य सरकार इस घटना को गंभीरता से ले व दोषियों को सख्त सजा दिलाना भी सुनिश्चित करे ताकि ऐसी घटना की पुनरावृति न हो."

प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी योगी सरकार को घेरा. उन्होंने इस घटना की तुलना हाथरस कांड से करते हुए ट्वीट किया, "हाथरस में सरकारी अमले ने शुरुआत में फरियादी की नहीं सुनी. सरकार ने अफसरों को बचाया और आवाज को दबाया. बदायूं में थानेदार ने फरियादी की नहीं सुनी, घटनास्थल का मुआयना तक नहीं किया.''

महिला के साथ की गई हैवानियत उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में महिला मंदिर गई थी इस दौरान मंदिर पर मौजूद महंत सत्यनारायण, चेला वेदराम और ड्राइवर जसपाल ने गैंगरेप की जघन्य वारदात को अंजाम दिया. दरिंदों ने मृतका के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी, जिससे उसका आंतरिक हिस्सा तक फट गया. आंगनबाड़ी सहायिका के शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान मिले.

सामने आई पुलिस की लापरवाही परिवारवालों के मुताबिक जब वो थाने पहुंचे तो थाने पर सिर्फ दो लोग मौजूद थे जिन्होंने कहा कि अभी मामला दर्ज नहीं हो सकता क्योंकि पास ही मिट्टी के मलबे में कुछ लोग फंस गए हैं और उनको निकालने के लिए राहत बचाव का काम चल रहा है. मामला दर्ज न होता देख पीड़ित परिवार के लोग वापस गांव आ गए. इसके बाद 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंची औरलिखा पढ़ी में तकरीबन डेढ़ से 2 घंटे का वक्त लगा. इसके बाद महिला के शव को लेकर पुलिस अस्पताल चली गई. जहां पर अगले दिन उनका पोस्टमार्टम हुआ. मंगलवार को मृतक महिला का शव परिवार को सौंपा गया जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया.

परिवार को किया गुमराह परिवारवालों के मुताबिक आरोपी बाबा का कहना था कि मृतक महिला कुएं में गिर गई थी जिसकी वजह से उनको चोट लगी. बाबा ने ये भी दावा किया कि वह मृतक महिला को अस्पताल में ले गए लेकिन अस्पताल के डॉक्टर ने यह कहते हुए इलाज करने से इनकार कर दिया कि पहले किसी घरवाले से बात करवाइए या बुलाकर लाइये है जिसके बाद वहो महिला को घर पर छोड़ गए.

फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मुकदमा पूरे मामले को लेकर डीएम ने कहा है कि मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा. प्रशासन ने पीड़िता के परिजनों को 10 लाख रुपये की सहायता राशि और सरकारी योजना का लाभ देने की घोषणा की है.

ये भी पढ़ें:

यूपी: लगातार हो रही वारदातों पर नाराज डीजीपी ने बुलाई बैठक, तमाम निर्देशों के साथ अफसरों को अल्टीमेटम

जर्जर यूपी: खस्ताहाल इमारतों में रहने को मजबूर पुलिसकर्मी, कहीं उखड़ी छत.. कहीं निकल रहा प्लास्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस MP तनुज पुनिया का योगी सरकार पर हमला, 'चुनाव आते ही BJP को...'
कांग्रेस MP तनुज पुनिया का योगी सरकार पर हमला, 'चुनाव आते ही BJP को...'
सपा के बागी MLA कल बीजेपी में होंगे शामिल, 2027 में टिकट तय?
सपा के बागी MLA कल बीजेपी में होंगे शामिल, 2027 में टिकट तय?
अमेठी: 8वीं क्लास की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की SDM, सुनीं समस्याएं
अमेठी: 8वीं क्लास की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की SDM, सुनीं समस्याएं
'अमेरिकी डीप स्टेट की मदद से अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस', BJP सांसद का आरोप
'अमेरिकी डीप स्टेट की मदद से अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस', BJP सांसद का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget